रामकोला विकास खण्ड के प्रधान पर गमन का आरोप
जांच में अधिकारियो ने की भ्रष्टाचार की पुष्टि
मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर
Mob-9452316837
.........….......................
कुशीनगर जिले के विकास खण्ड रामकोला क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 2023 में एक शिकायतकर्ता ने गांव के फर्जी विकास कार्यों को लेकर शिकायतकर्ता के बताने के अनुसार आई, जी, आर, एस, के माध्यम से व जिलाधिकारी कुशीनगर के नाम नोटरी शपथ पत्र के माध्यम से लिखित शिकायत कर दिया जिसमे वर्तमान ग्राम प्रधान उस समय प्रधान प्रतिनिधि बन कर ब्लाक का काम देखते थे जो वर्तमान में प्रधान है वही शिकायतकर्ता बबलू गुप्ता ने लगभग 9 बिंदुओं पर लिखित शिकायत किया था जिसमे जिलाधिकारी के आदेश पर दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच सौप दिया गया जानकारी के अनुसार उस मामले की जांच अधिकारियों ने निष्पक्ष मौके पर शिकायतकर्ता व प्रधान प्रतिनिधि सहित गांव के लोगो के मौजूदगी में जांच किया जिसमे तीन ऐसे मामलो की पुष्टि हुई जिसमे प्रधान द्वारा भारी घोटाला किया गया जांच रिपोर्ट के अनुसार उस परियोजना पर केवल कागजी विकास दिखा कर सरकारी धन की निकासी कर बंदरबांट कर लिया गया था उस मामले में जांच रिपोर्ट अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया लेकिन आज भी मामला ठंडे बस्ते में है और शिकायतकर्ता आज वर्षो बीतने के बाद भी अधिकारियो के कार्यालय का चक्कर काट रहा है ।
बतादूं कि मामला जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड रामकोला के गांव चंदरपुर का है जहां के शिकायतकर्ता बबलू गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता द्वारा कुशीनगर जिलाधिकारी के नाम शपथ पत्र व आई, जी, आर, एस, के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग किया था जिसमे जिलाधिकारी के आदेश पर जिला उद्यान अधिकारी कुशीनगर, एवम अवर अभियंता निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग कुशीनगर को जांच अधिकारी नामित किया गया जिसमे दोनो अधिकारियो ने निष्पक्ष दिनांक-26-09-2023- व 29-09-2023 को मामले की जांच 9 बिदुओ पर किया गया जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों सहित शिकायतकर्ता को भी भेज दिया गया मामले में तीन बिंदुओं पर भ्रष्टाचार खुल कर सामने आया लेकिन आज भी मामला ठंडे बस्ते में है आज तक जिम्मेदारों के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया ।
किन किन बुदुओं पर हुई जांच क्या रिपोर्ट लगाए अधिकारी
1- गामा पुत्र जीउत का शौचालय का भुक्तान की गई सूची में नाम है और शौचालय मौके पर बना पाया गया फोटो संलग्नक फोटो ग्राफ
2- हरेंद्र पुत्र खदेरू शिकायतकर्ता बबलू गुप्ता पुत्र सुरेंद्र गुप्ता एवम उपस्थित ग्रामवासी के उपस्थिति में शिकायत की जांच मौके पर जा कर की गई शौचालय मौके पर बना पाया गया संलगनक शौचालय का फोटो ग्राफ
3- राम पुत्र बसंत शिकायतकर्ता एवम उपस्थित ग्रामवासी के उपस्थिति में शिकायत की जांच मौके पर किया गया मौके पर शौचालय बना नही पाया गया राम दरस द्वारा बताया गया कि शौचालय के नाम पर पैसा प्रधान द्वारा निकाल लिया गया है ग्राम सचिव द्वारा उपलब्ध कराई गई शौचालय भुक्तान सूची में राम दरस पुत्र बसंत का नाम नहीं है ।
4- कृष्ण पुत्र खजांची शिकायतकर्ता एवम उपस्थित ग्रामवासी के उपस्थिति में शिकायत की जांच मौके पर घर जा कर की गई इनके घर के कोई सदस्य नही मिले घर पर ताला लगा था और ग्रामवासी द्वारा यह बताया गया की यह लोग मनछा छापर पाही पर रहते है कभी कभार यहां आते है इनके शौचालय का सत्यापन नही हो पाया बना है की नही ग्राम सचिव द्वारा उपलब्ध कराई गई शौचालय भुक्तान की सूची में कृष्ण पुत्र खजांची का नाम नहीं है ।
5- फिलवासी पत्नी राम आधार शिकायतकर्ता एवम उपस्थित ग्रामवासी की उपस्थिति में शिकायत की जांच मौके पर घर जा कर की गई जिसमे शौचालय बना हुआ नही पाया गया और राम आधार द्वारा बताया गया की शौचालय का रुपया प्रधान द्वारा निकाल लिया गया है और शौचालय नहीं बनवाया गया है ग्राम सचिव द्वारा उपलब्ध कराई गई शौचालय भुक्तान सूची में फुलवासी पत्नी राम आधार का नाम ईगीत था जिसको काटा गया है ।
6-मुंसारिम के घर से राम आश्रय के घर तक नामक परियोजना का इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया था जो आज भी मौके पर यथावत है उक्त रोड पर बिना कार्य कराए ही खडंजा का भुक्तान बाद में किया गया ।
7-बबलू गुप्ता एवम उपस्थित ग्रामवासियों के साथ शिकायत की जांच मौके पर जा कर की गई जिसमे मौके पर खड़ंजे स्तर का कोई कार्य नहीं हुआ है मौके पर इंटरलॉकिंग सड़क अभी भी यथावत है ग्राम सचिव द्वारा यह लिख कर दिया गया है इस कार्य से संबंधित कोई फाइल या कागज तत्कालीन सचिव द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है उक्त कार्य का आग्राण एवम माप पुस्तिका उपलब्ध नहीं कराया गया है इसका फोटो ग्राफ भी संलग्न किया गया ।
8- यह की ग्राम पंचायत चंदरपुर विकास खण्ड रामकोला जनपद कुशीनगर में वर्ष 2018/19 में जिला पंचायत सदस्य कुशीनगर हरीश राणा पुत्र पूर्णवासी देहाती द्वारा पीएम रोड से शारदा कुशवाहा के घर तक नामक परियोजना का इंटरलाकिंग कार्य कराया गया था जो आज भी मौके पर यथावत है उक्त परियोजना पर बिना कार्य कराए ही खडंजा का भुक्तान बाद में करा लिया गया है ।
9-बबलू गुप्ता एवम उपस्थित ग्राम वासियों के साथ शिकायत की जांच मौके पर जा कर की गई जिसमे मौके पर खड़ंजे स्तर का कोई कार्य नहीं हुआ है मौके पर इंटरलॉकिंग सड़क अभी भी यथावत है परंतु सचिव द्वारा माप पुस्तिका व आगणन उपब्ध कराया गया है जिसमे मिट्टी व खड़ंजे के कार्य का भुक्तान किया गया है संलग्नक फोटो ग्राफ ।
इस मामले में आज तीन दिनों से जिले के जिला पंचायत राज अधिकारी कुशीनगर आलोक प्रियदर्शी से संपर्क करने की कोशिश किया गया विगत तीन दिनों तक कोई फोन नही उठाया गया ताकी उनका पक्ष हो सके तो कही न कही सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के दावे पूरी तरह फेल साबित हो रहे है ।
Tags
गमन का आरोप