मानदेय बढ़ने की चर्चा से उत्साहित हैं जिले के शिक्षा मित्र
पिछले आठ वर्षों में एक रुपया भी नहीं बढ़ा मानदेय
लंबे समय से प्रशिक्षित वेतनमान व स्थायीकरण की कर रहे हैं मांग
मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर
9452316837
.........................
पडरौना,कुशीनगर.....शासन स्तर पर मानदेय बढ़ाने की चर्चा व सुगबुगाहट को लेकर जिले के शिक्षा मित्रों में काफी उत्साह है। मीडिया में आ रही खबरों से शिक्षा मित्रों के भीतर एक उम्मीद की किरण नजर आ रही है। शिक्षा मित्रों का मानदेय पिछले 8 वर्षों में एक रुपया भी नहीं बढ़ा है। शिक्षा मित्र लंबे समय से प्रशिक्षित वेतनमान व स्थायीकरण की मांग करते चले आ रहे हैं।
विगत माह 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर प्रदेश भर के शिक्षा मित्रों के साथ कुशीनगर जिले के शिक्षा मित्रों ने भी राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दिया था। धरना स्थल पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों के साथ एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने आश्वासन दिया था कि उनकी मांगे मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी जाएंगी। इसके बाद धरना समाप्त हो गया था। बीच में अधिकारियों व एमएलसी श्रीचन्द शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिक्षा मित्रों की समस्याओं व उनकी मांगों से अवगत कराया था। इसी के परिपेक्ष्य में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बेसिक शिक्षा मंत्री व विभागीय अधिकारियों के साथ पिछले दिनों बैठक की थी। तभी से शिक्षा मित्रों के साथ ही अनुदेशकों के मानदेय बढ़ोत्तरी की चर्चा होने लगी। अब आगामी 8 अक्टूबर को बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने शिक्षा मित्र व अनुदेशक संगठनों के साथ बैठक का प्रस्ताव दिया है। इसे लेकर शिक्षा मित्र काफी उत्साहित हैं। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश जायसवाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम मिश्रा, सुनील कुमार यादव, गोविन्द यादव, एजाज अहमद, देवकांत यादव, राजकुमार पांडेय, मंजीत पाठक, सत्येंद्र तिवारी, उर्मिला यादव, सीमा आर्य, प्रमिला देवी, वर्षा, संतोष चौहान, भारतीय यादव, मनोज कुशवाहा, नूरहसन, पारसनाथ सिंह, लालमन प्रसाद, अंजू मधुप, जयकरन प्रसाद, शिवकुमार यादव आदि ने उम्मीद जताई है कि सरकार उन्हें प्रशिक्षित वेतनमान व स्थायीकरण का लाभ देगी।
Tags
मानदेेय