कुशीनगर पुलिस ने रचा नया कीर्तिमान,आईजीआरएस में लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान
मु0 उमर अंसारी
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने जनसुनवाई व्यवस्था को सशक्त बनाते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में कुशीनगर पुलिस को लगातार तीसरी बार प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित गोष्ठी के दौरान सभी थाना प्रभारियों एवं जनपदीय आईजीआरएस सेल को जनसुनवाई पर विशेष ध्यान देने तथा शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में समस्त थाना प्रभारियों और आईजीआरएस सेल ने पूरी तत्परता से कार्य किया।परिणामस्वरूप माह दिसंबर में कुशीनगर पुलिस को आईजीआरएस मूल्यांकन में कुल 135 में से 135 अंक प्राप्त हुए और जनपद ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर एक बार फिर अपनी कार्यशैली का लोहा मनवाया।
Tags
शानदार कार्यकाल