सरकारी भवनों में हो रही चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

सरकारी भवनों में हो रही चोरी का पुलिस ने किया खुलासा।

मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
कुशीनगर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी भवनों में हो चोरी की घटनाओं से पुलिस बेहद परेशान थी...पुलिस को तब राहत मिली सब कुशीनगर की अहिरौली बाजार पुलिस व स्वाट ने सर्विलांस की मदद स पकडी बावन तिराहे के पास से पुलिस ने इन चोरों को धर दबोचा.. बता दे कि शातिर चोर सुग्गन व योगेन्द्र उर्फ जोगेन्द्र राव व जावेद ,विक्की राव चोरी के लिए किसी गांव का प्लान बना रहे थे..गिरफ्तार अभियुक्तों में सुग्गन  का एक लम्बा अन्तर्जनपदीय चोरी का आपराधिक इतिहास है,सुग्गन का ससुराल व रिश्तेदारी थाना क्षेत्र अहिरौली बाजार में होने की वजह से अधिकतर चोरी की घटनाएं यह अहिरौली बाजार क्षेत्र में करता था..क्योंकि इसका आना जाना लगा रहता है इस लिए इस पर कोई शक नही करता था जिसका का लाभ लेकर थाना अहिरौली बाजार क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न विद्यालयों व पंचायत भवनों की रेकी कर विद्यालयों को लक्ष्य बनाकर रात में सुग्गन अपने भाई सूरज के साथ पल्सर मोटरसाइकिल से रेकी करता था और इसका तीसरा साथी जावेद इनसे कुछ दूरी पर अपनी बोलेरो गाडी से रहता था उसके बाद तीनों लोग मिलकर सुनसान विद्यालय में मेन गेट का ताला तोड़कर चोरी करते थे औऱ चोरी किये गये सामान को बोलेरो पर लादकर ठिकाने पर लगा देते थे इनके द्वारा केवल थाना क्षेत्र अहिरौली बाजार में ही विद्यालय व पंचायत भवन में कुल 07 चोरियों की गयी थी...पुलिस इनके कब्जे से चोरी गये सामान 9 अदद बैट्री, 2 LED TV, 1 एम्पलीफायर, 2 मानीटर, व अन्य सामान बरामद किए हैं, बरामद सामान की कुल कीमत 23 लाख रुपये हैं,पकड़े चोरों को पुलिस ने इनके असली जगह पहुंचा कर राहत की सांस ली हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post