दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के लिए निगम कर्मियों का आह्वान

दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के लिए निगम कर्मियों का आह्वान  

मु0 अंसारी संवाददाता....
कसया, कुशीनगर..कर्मचारी पेंशन योजना -95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले निगम के सेवा निवृत कर्मचारी लगातार कई वर्षो से अपनी मांगो को लेकर धरना -प्रदर्शन व संघर्ष करते आ रहें हैं , लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगे पूरी न होने पर संघर्ष समिति अब दिल्ली के जंतर- मंतर पर भारी संख्या मे धरना -प्रदर्शन के लिए  निगम कर्मचारियों को पहुंचने आह्वान किए  हैं l  इसी क्रम मे संघर्ष समिति कुशीनगर जिला इकाई के निगम  सेवा निवृत कर्मियों द्वारा  बुधवार को नगर कसया के रोडवेज बस स्टेशन के यात्री हाल मे  राम प्रवेश की अध्यक्षता मे  बैठक की गयी l बैठक मे अपनी चार सूत्रीय मांगो 7500  प्लस डी.ए., मेडिकल सुविधा व 95 के पहले सेवा निवृत कर्मचारियों को  पांच हजार रूपये प्रति माह करने की मांग को लेकर  दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना - प्रदर्शन के लिए कर्मचारियों को ज्यादा से संख्या मे पहुंचने का आह्वान किया गया l बैठक की अध्यक्षता कर रहें श्री यादव ने बताया कि जुलाई माह के अंत मे देश व प्रदेश के सेवानिवृत निगम कर्मी अपनी मांगो को लेकर जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगें, और मांगे पूरी न होने तक हम प्रदर्शन व संघर्ष करते रहेंगे l इस दौरान जिलाध्यक्ष कुशीनगर गोपाल प्रसाद, जिलाध्यक्ष देवरिया नसरुल्लाह, शफीक अहमद, महिमा राय, छेदी प्रसाद, कृति निवास गौतम, जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव आदि सहित कॉफी संख्या निगम कर्मी मौजूद रहें l 

Post a Comment

Previous Post Next Post