लोकसभा देवरिया इस सीट से भाजपा आजमा सकती है सतेन्द्र त्रिपाठी पर अपना दांव

लोकसभा देवरिया इस सीट से भाजपा आजमा सकती है सतेन्द्र त्रिपाठी पर अपना दांव 

देवरिया में क्या युवाओं पर दाँव लगायेगी बीजेपी?

मु0 उमर अंसारी संवाददाता कुशीनगर.....
Mob--9452316837
देवरिया को राजनीतिक पार्टी के दिग्गजों का गढ़ माना जाता है. इस सीट को लगातार तीसरी बार जीतने के लिए बीजेपी मंथन कर रही है. देवरिया में बाहरी बनाम स्थानीय एक बड़ा मुद्दा है. 2014 में कलराज मिश्र ने जीता. 2019 में रमापति त्रिपाठी ने. बाहरी प्रत्याशियों को उतारने को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी है. 2019 के आम चुनाव में डा. रमापति राम त्रिपाठी ने 57.11 फीसदी वोट हासिल किया. एकतरफा जीत दर्ज की. उन्हें करीब 5,75,115 मत मिले. इस चुनाव में बसपा के विनोद जायसवाल को 3,28,634 (32.64%) और कांग्रेस के नियाज अहमद को 50,809 (5.05%) मत मिले. पर, बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व क्या त्रिपाठी जी दांव लगायेगा या फिर युवाओं को कमल खिलाने की जिम्मेदारी देगा. क्षेत्र में अटकलों और कयास का बाजार गर्म है. मौसम भी करवट ले रहा है. ऐसी चर्चा है कि बीजेपी इस बार देवरिया से किसी युवा प्रत्याशी को जिम्मेदारी देगी. ऐसे में तीन नाम चर्चा में है. पहला नाम है देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का. दूसरा नाम है, नार्थ ईस्ट में बीजेपी के पूर्व संगठन सचिव सत्येंद्र त्रिपाठी का. तीसरे दावेदार हैं जागृति यात्रा के संयोजक शशांक मणि त्रिपाठी.
अबकी बार 400 पार के नारे को हकीकत में बदले के लिए बीजेपी यहां जीत की हैट्रिक बनाने की तैयारी में है. ऐसे में काफी सोच समझ कर निर्णय लेना चाहती है. संभावना जतायी जा रही है कि इसी के चलते पहली लिस्ट में इस सीट से प्रत्याशी नहीं घोषित किया गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post