लेखपालों को अपने हल्के में रहना होगा... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लेखपालों को अपने हल्के में रहना होगा... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बाहर जाने के लिए जिलाधिकारी का परमिशन जरूरी राजस्व परिषद ने तलब की रिपोर्ट

मु0 उमर अंसारी संवाददाता 
कुशीनगर....
प्रदेश में राजस्व लेखपालों को अब अपने हल्के में ही रहना होगा। राजस्व परिषद ने अपने हल्का में नहीं रहने वाले लेखपालों की रिपोर्ट तलब की है। राजस्व परिषद की आयुक्त मनीषा त्रिघाटिया ने सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि लेखपालों का अपने हल्का में रहना सुनिश्चित कराएं।
उत्तर प्रदेश लेखपाल सेवा नियमावली 2006 के नियम 26 के तहत लेखपालों को अपने हल्का क्षेत्र में ही निवास करना है। राजस्व मामलों के निस्तारण की समीक्षा में यह सामने आया है कि अधिकांश लेखपाल अपने हल्का क्षेत्र में निवास नहीं करते हैं, जिससे राजस्व मामलों का निर्धारण समय पर नहीं होता।
स्थानीय लोगों का लेखपाल से संबंधित कार्यों में भी बाधा आती है। जनता के साथ जनप्रतिनिधि ने भी इसकी शिकायत शासन के साथ राजस्व परिषद से की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post