किसानो के प्रति प्रशासन का रवैया ठीक नही : भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू

किसानो के प्रति प्रशासन का रवैया ठीक नही : भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू 

ढाढ़ा चीनी मिल की जमीन अधिग्रहण व कब्जा के मामले में किसानो पर दर्ज मुकदमा का पूरा मामला 

सीएम को पत्र लिखकर किसानो के साथ हुए बर्ताव की जानकारी देंगे भाजपा नेता बिट्टू 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर....
कुशीनगर। रविवार को ढाढ़ा चीनी मिल की जमीन अधिग्रहण व कब्जा के मामले में पुलिस प्रशासन के साथ नोक झोंक होने पर पुलिस द्वारा किया गया लाठी चार्ज को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी के मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू ने चुप्पी तोड़ा है।

मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू ने कहा है कि किसानो के प्रति प्रशासन का रवैया ठीक नहीं हैं किसानो के जमीन अधिग्रहण और कब्जा दिलाने से पहले बैठक करके प्रशासन को हल निकाल लेना चाहिए था। बिट्टू ने कहा है कि किसानो के जमीन कब्जा दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने लाठी चार्ज ही नहीं बल्कि किसानो पर मुकदमा दर्ज कर सरकार के मंशा पर पानी फेर दिया हैं। 

मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू ने किसानो पर दर्ज मुकदमा शीघ्र वापस लेने के लिए भी सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अनुरोध करने की बात कहा है। बिट्टू ने आगे कहा है कि जरूरत पड़ा तो ढाढ़ा चीनी मिल पर किसान पंचायत लगायेगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post