जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी आज तक नही हो सका जांच पूरा... अम्बरीष कुमार शिंह
पड़रौना विकास खण्ड के एक गांव के शिकायतकर्ता ने प्रधान सचिव पर लगाए गंभीर आरोप कहा तीन फर्जी परियोजनाओं पर सरकारी धन का बंदरबांट
मु0 उमर अंसारी संवाददाता कुशीनगर....
Mob-9452316837
कुशीनगर जिले के विकास खण्ड पड़रौना के एक गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति ने पूर्व गांव के ग्राम प्रधान के खिलाफ पूर्व जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को नोटरी शपथ पत्र के माध्यम से लिखित शिकायत कर गांव के सचिव ग्राम प्रधान पर फर्जी तरीके से सरकारी धन निकाल कर पैसे का बंदरबांट करने का आरोप लगाया है उस मामले में पूर्व जिलाधिकारी के आदेश पर दो लोगो को नामित किया गया आज कई माह बीतने के बाद भी मामले की जांच नही हुआ उस मामले में शिकायतकर्ता लगातार अधिकारियो के कार्यालय का चक्कर काट रहा है शिकायतकर्ता ने कहा की जिस मंदिर पर चार दिवारी व इंटरलाकिंग के नाम पर पैसा निकाल कर बंदर बांट किया गया वो ग्राम प्रधान के तरफ से नही ग्रामीणों के चंदे से बना है और प्रधान सचिव द्वारा फर्जी तरीके से पैसा निकाल लिया गया उसके बाद भी मामले की जांच पूरी नहीं हुई शिकायतकर्ता का आरोप है की उक्त मामले में व्यापक पैमाने पर घोटाला किया गया है अब अधिकारियो के मिली भगत से लीपा पोती का प्रयास किया जा रहा है क्या है पूरा मामला आइए जानते है ।
बतादूं की मामला जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड पड़रौना क्षेत्र के गांव हैरैय्या बुजुर्ग का है जहा के समाज सेवी प्रतिष्ठित व्यक्ति अंबारिष कुमार शिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम हरैया बुजुर्ग ने बीते 02-08-2024 को पूर्व जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को नोटरी शपथ पत्र के माध्यम से ग्राम प्रधान सचिव के खिलाफ प्रार्थना पत्र देते हुए कहा की वर्ष 2017 से 2020 के बीच गांव के पंचायत भवन का बाउंड्रीवाल इंटरलाकिंग कार्य दिखा कर कुल 3 लाख 25 हजार रुपया निकाल लिया गया व काली माता के स्थान पर स्थान पर सर्वजनिक स्थान का सुंदरी करण और बाउंड्रीवल दिखा कर 3 लाख 50 हजार रुपए व सेंदुरिया मंदिर सुंदरीकरण सर्वजनिक कार्य दिखा कर 3 लाख 25 हजार रुपए इनके द्वारा फर्जी धन उगाही किया गया है जबकि सेंदुरिया मंदिर बनवाने का कार्य समस्त क्षेत्रीय जनता व ग्रामवासी के द्वारा चंदे से किया गया है इन्ही तीनों मामले में लिखित शपथ पत्र के माध्यम से शिकायत किया गया था जिस मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर सहायक आयुक्त निबंधक, सहकारिता, व अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग दुदही को जांच के लिए नामित किया गया उक्त अधिकारियो को जांच के लिए दिनांक - 20-08-2024 को कुशीनगर जिलाधिकारी कार्यालय से लेटर जारी किया गया लेकिन आज तक मामले का जांच पूरा नहीं हुआ उस मामले में शिकायतकर्ता अम्बरीष कुमार शिंह का कहना है की मामले में आई, जी, आर, एस,भी किया गया मामले की जांच करने गांव के सचिव पहुंचे और उन्होंने ने रिपोर्ट प्रेषित करते हुए साफ तौर पर जांच हेतु नामित अधिकारियो के बारे में उल्लेख कर दिया ।
इस मामले में जब जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी से वार्ता किया गया तो उन्होंने कहा की मामले की जांच हेतु अधिकारी नामित कर दिए गए है जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को मिलते ही उनके निर्देश मिलने पर जो निर्देश होगा उस हिसाब से कार्रवाई किया जाएगा ।
आज इतना ही बाकी अगले अंक में प्रकाशन...
Tags
जांच की मांग