कोतवाली पड़रौना पुलिस द्वारा 01 करोड़ 34 लाख रूपये का फ्राड कर फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कोतवाली पदरौना पुलिस द्वारा 01 करोड़ 34 लाख रूपये का फ्राड कर फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर....
पूलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.08.2024 को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 281/2024 धारा 420,406,504,506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दीपक चंद्रभान कहार पुत्र चंद्रभान कहार हाल पता रूम नंबर 01 रामबचन तिवारी चाल शिव वल्लभ रोड जिवदानी कृपा बिल्डिंग जबल हनुमान टेकरी  काजूपाडा थाना दहिसर बोरीबली पूर्व मुंबई को थाना दहिसर मुम्बई महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।            

अपराध करने का तरीका
अभियुक्त दीपक चन्द्रभान कहार उपरोक्त द्वारा वादी मुकदमा को स्क्रैप/ कबाड़ का विजनेस करने हेतु बातचीत कर वादी मुकदमा से 50 लाख रूपये ले लेना तथा कुछ दिन पश्चात उसी पैसे में से कुछ पैसा वापस कर वादी मुकदमा को बताना कि ये लाभ का पैसा है ज्यादा लाभ दिखाकर और लालच पैदाकर धोखा व छल करते हुए पुनः आवेदक से 84 लाख रूपये लेकर भाग जाना।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 281/2024 धारा 420,406,504,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्त 
दीपक चंद्रभान कहार पुत्र चंद्रभान कहार हाल पता रूम नंबर 01 रामबचन तिवारी चाल शिव वल्लभ रोड जिवदानी कृपा बिल्डिंग जबल हनुमान टेकरी  काजूपाडा थाना दहिसर बोरीबली पूर्व मुंबई महाराष्ट्र

     गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्र0नि0 सुशील कुमार शुक्ला थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0 विवेक कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी मिश्रौली थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
3. का0 रविप्रकाश थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
4. हे0का0 अजीत राय थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
5. का0 अनिल यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
6. का0 पंकज यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर

 सोशल मीडिया सेल
  जनपद कुशीनगर

Post a Comment

Previous Post Next Post