मृतक के घर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश रॉय हर संभव मदद का दिए आश्वासन
मु0 उमर अंसारी संवादाता
कुशीनगर.....
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय शनिवार को रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली उर्फ हनुमान गंज नौका टोला में मृतक महात्म प्रसाद पुत्र बनई के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाने के साथ हरसंभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
बताते चलें कि विगत 12 अगस्त को कप्तानगंज तहसील के रामकोला थानान्तर्गत सोमली बिहुली उर्फ हनुमान गंज नौका टोला निवासी महातम प्रसाद संदिग्ध हालात में मृत पाए गए थे। स्थानीय पदाधिकारीयों की सूचना पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय पार्टी पदाधिकारियों के साथ शनिवार को मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली और आला अधिकारियों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच कर उचित सरकारी मदद दिलाने की बात कही। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद भारती, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,मंडल अध्यक्ष अनुप कुमार श्रीवास्तव,राधेश्याम दीक्षित, विश्वजीत गोविंद राव, राजेश मिश्रा, निशांत शुक्ला, मानवेद्र राय, बूथ अधक्षय आशीष तिवारी, सुबास सिंह, मृत्युंजय पांडे, हिमांशु राय, प्रमोद राय, रामाधार चौहान सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।
Tags
आश्वासन