पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने हरि झंडी दिखा किया तिंरगा यात्रा का शुभारंभ

पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने हरि झंडी दिखा किया तिंरगा यात्रा का शुभारंभ

भाजपा जिलाध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता रहे तिरंगा यात्रा में शामिल 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर....
आज जनपद कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया वही इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पड़रौना नगर के बावली चौक से शुरुआत किया गया और सुभाष चौक पर इसका समापन किया गया ।
     बतादूं की आज जनपद कुशीनगर में आजादी की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद के पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया तिंरगा यात्रा पड़रौना नगर के बावली चौक  से प्रारम्भ कर सुभाष चौक पडरौना पर समाप्त किया गया इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना व आमजनमानस में सुरक्षा व शान्ति हेतु पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास कायम रखना है इस तिंरगा यात्रा में कस्बे के संभ्रांत व्यक्ति, व्यापारी वर्ग बंधु व विभिन्न विद्यालयें के छात्र-छात्राएं, स्काउट गाइड के बच्चे बैण्ड बाजा के साथ तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए वही इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गेश रॉय सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ साथ जिले के अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर पडरौना, सीओ सदर व अन्य सभी  कर्मचारीगण व नगरवासी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post