कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान में एक्स-रे मशीन व दंत एक्स-रे मशीन का उद्घाटन
लोगों ने विधायक पी. एन पाठक के प्रति धन्यवाद किया ज्ञापित
मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर......
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेर स्थान में बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक कुशीनगर पी. एन पाठक ने एक्स-रे व दंत एक्स-रे मशीन मशीन का उद्घाटन कर आम जन को एक बहुत बड़ी तोहफा प्रदान किया। सीएचसी कुबेर स्थान में रोगियों को एक्स-रे करवाने के लिए जिला चिकित्सालय रविन्द्र नगर जाना पड़ता था। बाजार में स्थित प्राइवेट एक्स रे सेन्टरों द्वारा मनचाहे धनराशि पर एक्स-रे करवाने के लिए के मरीज मजबूर थे ।इसको लेकर विगत सालों से मांग चल रही थी ।जबकि यहां पर बिना मशीन के ही टेक्नीशियन की नियुक्ति रही है। क्षेत्रीय विधायक पी एन पाठक ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते एक्सरे मशीन समय से चालू नहीं हो पाया। डॉ धीरज कुमार सिंह सीएससी प्रभारी ने बताया है कि एक्स-रे मशीन जनवरी 2024 में आ गया था पर इंस्टालिंग की प्रक्रिया में लेट लगा है। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अरुण द्विवेदी मंत्रोच्चारके साथ किया। इसके उपरांत विधायक पी.एन पाठक ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया।इस मौके पर सीएम ओ सुरेश पटारिया,डा वेद तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता , विवेकानंद शुक्ल, बच्चा सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष कुबेर स्थान, दुर्गा दयाल तिवारी, कृष्णा पांडे मंडल महामंत्री,सत्यम सिंह, दिनेश तिवारी, अजय पटेल, उपेंद्र पांडे ,राजकुमार शर्मा ,गोलू सिंह, सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Tags
उदघाटन