कुशीनगर में हरे पेड़ो की कटान पर ग्रामीणों ने किया विरोध


 कुशीनगर में हरे पेड़ो की कटान पर ग्रामीणों ने किया विरोध। 

प्रधान द्वारा एनएम सेंटर निर्माण को अवैध जगह बनवाने का आरोप।

मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
कुशीनगर। सरकार बृहद पौधरोपड़ कर प्रकॄति की रक्षा करने में लगी है। वही पडरौना तहसील के  खैरटिया शितलापुर में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से हरे पेड़ो को काटने का आरोप लगाया है।  ग्रामीणों ने एक प्रार्थना पत्र देकर पेड़ बचाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव मे स्वास्थ्य विभाग की जमीन रहते हुए दूसरे जमीन जहाँ पेड़ो को नीलाम कर भवन का निर्माण कराया जा रहा है। 

नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के खैरटिया शितलापुर में एनआरएचएम के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र सरकार की तरफ से बन रहा है। जिसको लेकर गांव में रामकृपाल सिंह ,रामसेवक ,दिनेश यादव, तूफानी आदि ने इसके लिए चिन्हित जमीन को गलत बताया है। गांव में उप केंद्र के लिए  गाटा संख्या 222/0.030 हेक्टेयर भूमि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नाम जमीन दर्ज है। इसके बावजूद ग्राम प्रधान द्वारा अपने हितैषियों को लाभ पहुचाने हेतु हरे सागवान के पेड़ों को नीलाम कर आबादी की भूमि में उपकेंद्र बनवाया जा रहा है। उक्त भूमि गंडक कालोनी में है जिसमे सागौन के हरे बृक्ष चारो तरफ है ग्रामीणों ने मांग किया है। कि नीलामी को निरस्त कर स्वास्थ्य विभाग की भूमि पर उपकेंद्र बनवाया जाय जिससे हरे पेड़ो की रक्षा हो सके।

इस सम्बंध में एसडीएम पडरौना ने बताया कि मामला गम्भीर है अगर ऐसा हुआ है तो गलत है कार्यवाही होगी हम तत्काल दिखावा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post