ग्राम प्रधान, सचिव पर विकास कार्यों मे धांधली का आरोप
नोटरी शपथ पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को लिखित शिकायत
मु.उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर.....
कुशीनगर जिले के विकास खण्ड तमकुही का एक मामला प्रकाश में आया है जहां ग्राम प्रधान व सचिव के मिली भगत से सरकारी पैसों का बदरबांट कर गमन का आरोप लगा कर शिकायतकर्ता ने नोटरी शपथ पत्र के माध्यम से कुशीनगर जिलाधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है जबकि जिले के एक और विकास खण्ड में प्रधान और सचिव के मिली भगत से कईयों लाख रुपया खाते से निकाल कर गमन कर लिया गया इस मामले में भी शिकायतकर्ता ने नोटरी शपथ पत्र देकर जिलाधिकारी को लिखित शिकायत किया था जिस मामले में जिले के मुख्य विकास अधिकारी गुंजन दिवेदी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिले के दो अधिकारियों को जांच के लिए नामित किया लेकीन आज महीनो बीतने के बाद भी आज तक न जांच हुआ न कोई कार्रवाई हुई ऐसे में सवाल बनता है कि अगर इसी तरह जिले के उच्च अधिकारी लापरवाही करते रहे तो योगी सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का नारा हवा हवाई साबित होगा और सरकार को बदनाम करने की एक बड़ी साजिश मानी जायेगी ।
बतादूं कि मामला जनपद कुशीनगर विकास खण्ड तमकुही के ग्राम पंचायत बरवा राजा पाकड़ का है जहा के निवासी हरिकेश गुप्ता पुत्र पारस नाथ गुप्ता ने अपने गांव के विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कुशीनगर को नोटरी शपथ पत्र के माध्यम से दावा किया है की गांव के बजट का 70% बजट निजी काम में लगाया जा रहा है साथ ही ग्रामसभा में पंचायत भवन के बाउंड्री के नाम पर लगभग 23 लाख रुपया खर्च दिखाया गया है जिसमे एक दीवाल चला कर मरम्मत कर पंचायत सचिव प्रधान अपने निजी कार्य में पैसा खर्च किए है ऐसा तमाम आरोप लगाते हुए नोटरी शपथ पत्र के माध्यम से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग किए है ।
Tags
गमन का आरोप