दुदही विकास खण्ड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को दिया ज्ञापन
ब्लाक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों का अविश्वास प्रस्ताव का चर्चा
मु.उमर अंसारी
कुशीनगर.....
कुशीनगर जिले के विकास खण्ड दुदही के कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बीते शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया इसके बाद ब्लॉक प्रमुख द्वारा किए गए विकास कार्यों में अनिमितता आरोप लगाते हुए ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रति डीएम को सौंपा है वही इन लोगों ने ब्लॉक प्रमुख पर भष्टाचार व अनियमितता के भी आरोप लगाए है ।
बतादूं की मामला जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड दुदही का है जहां के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बीते शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे जिनमे विकास कुमार, अवधेश कुशवाहा, सुग्रीव कुमार, महातम, राजकुमार, भीम पटेल, रेहाना खातून, नन्दलाल कुशवाहा, गोविन्द, रामाश्रय, रीपू गुप्ता, अभिमन्यु, बहादुर आदि का कहना था कि ये सभी दुदही क्षेत्र पंचायत के सदस्य हैं दुदही क्षेत्र पंचायत प्रमुख द्वारा कई शासकीय व प्रशासनिक कार्य स्वयं न करके उनके पति करते हैं। फर्जी हस्ताक्षर भी किया जाता हैं और व्यापक स्तर पर नियमविरुद्ध तरीके से भष्टाचार किया जाता है। इनका आरोप था कि क्षेत्र पंचायत दुदही के प्रमुख ने बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगवाए है जहां लाखों रुपये का भुगतान करा लिया गया है निजी विद्यालयों में सामुदायिक शौचालय, आरसीसी , इंटरलाकिंग व खड़ंजा कार्य मानक के विपरित कराया गया है, जबकि सामुदायिक शौचालय सार्वजनिक स्थानों के लिए स्वीकृत है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का यह भी आरोप था कि बिना प्रस्ताव के अपने घर बैठ कर के पास कर निजी जमीन पर सरकारी धन का दुरुप्रयोग करते हुए इंटरलाकिंग व खडन्जा कार्य कराया गया है विगत तीन वर्षों से मानक को अनदेखा कर सिर्फ अपने चहेतों को ही टेंडर दिया जाता रहा है जो सामग्री आपूर्ति कर्ता फर्म है, वह सिर्फ कागजों में है न कोई सामाग्री बनाता है न ही बेचता है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख द्वारा बिना प्रस्ताव के अपने निजी दरवाजे पर आरओ प्लान्ट लगवाया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपना ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया कि कमेटी बनाकर इसकी जांच करवा कर कार्रवाई की जाए तथा ब्लॉक प्रमुख के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार पर रोक लगाई जाए।
Tags
ज्ञापन