थाने से न्याय नहीं मिलने पर मद्धेशिया समाज का व्यापार मंडल के बैनर तले आंदोलन
मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
कुशीनगर जिले के थाना विशनपुरा क्षेत्र में बीते 10 जुलाई को एक चाय की दुकान चलाने वाले दो लोगो पर उधारी मांगने को लेकर कुछ दबंगों द्बारा बुरी तरह मारा पीटा गया था जिसमे दोनो घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जारही है जबकि उस मामले में पीड़ित ने संबंधित थाने को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया था जिसमे कुछ लोगो को गिरफ्तार किया गया था बाकी के मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आज व्यापार मण्डल के लोगो ने गोढरिया चौराहे पर बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन कर मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग किए है जानकारी के अनुसार बीते 10 जुलाई को घटना बताई गई है जिसमे दो भाई राजेश मद्धेशिया और अमित मद्धेशिया चाय की दुकान चलाते थे जहां कुछ लोग उधारी हो गई थी जिसको वो मांग रहे थे उसी बात पर घर वापस जाते समय गोलबंद होकर दोनो भाईयो पर हमला कर दिए उसी मामले में समुचित कार्रवाई नहीं होने पर व्यापार मण्डल के बैनर तले पीड़ित राजेश मद्धेशिया के नेतृत्व में आज एक बडा आंदोलन कर न्याय की मांग किया गया था मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आश्वासन देकर किसी तरह धरना को खत्म करवाया है ।
Tags
आंदोलन