सामुहिक ब्लात्कार की पीड़िता 23 दिन में हार गई जिंदगी की जंग
हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म कर पिला दिया था जहर
घटना के 13 दिन बाद गिरफ्तारी के लिए पुलिस हुई थी सक्रिय
मु.उमर अंसारी
कुशीनगर.....
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता आखिरकार जिंदगी की जंग हार गयी। 14 साल किशोरी ने सोमवार को शाम बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बीते 30 जून की रात में आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और जहरीला पदार्थ खिला दिया। किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो परिजन ने इलाज कराया, लेकिन जान नहीं बची। पुलिस इस मामले में शुरू से ही लापरवाह दिखी। लेकिन अब देखने वाली बात हैं पीड़िता को न्याय कितना मिल पाता हैं।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ हैवानों की हैवानियत के बाद चल रहे इलाज ने पीड़िता की जान नही बचा सकी। घटना के एक सप्ताह बाद पीड़िता की माँ से तहरीर लेकर दो के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज तो किया पर एक और सप्ताह तक कोई भी आरोपी पुलिस ने नही पकड़ा था सभी आरोपी खुला घूम रहे थे।
पीड़िता की माँ ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म व जहरीला पदार्थ खिलाने के मामले में पुलिस ने गोरखपुर में इलाज के दौरान किशोरी का बयान लिया था।घटना के एक सप्ताह बाद पीड़िता की माँ से तहरीर लेकर दो के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज तो किया । चुकी तहरीर और बयान के आधार पर दर्ज केस के तहत भी कोई गिरफ्तारी घटना के 13 दिन तक नही हुई थी। मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया फिलहाल वे जेल में हैं।
मृतक किशोरी की मां के अनुसार उसने तहरीर में दो आरोपियों के नाम लिखे थे, लेकिन किशोरी को होश आया और मजिस्ट्रेट ने बयान लिया उसमे पीड़िता ने चार आरोपियों के नाम बताए थे। किशोरी की तबीयत ठीक होने के बाद अन्य आरोपियों को भी पकड़ने की बात की जा रही थी, लेकिन उसने न्याय की लड़ाई पूरी होने से पहले ही दम तोड़ दिया
इसमें पुलिस की लापरवाही शुरू से रही क्योकि घटना 30 जून की रात का था और पुलिस बेखबर बनी रही। पीड़िता की मां की तहरीर पर 5 जुलाई को हनुमानगंज पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया था लेकिन किसी को गिरफ्तार नही किया। मामला मीडिया में आने के बाद आनन फानन में पुलिस ने दोनों को 15 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों जेल में है। पुलिस ने एफआईआर लिखने में भी तहरीर की दो लाइन छोड़ दी थी।
इस संबंध में सीओ खडडा उमेश कुमार भट्ट का कहना है कि वे आवश्यक कार्य से हाइकोर्ट आए हैं। मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए हनुमानगंज पुलिस को निर्देश दिया जा रहा है।