स्कूल में तबियत बिगड़ने से छात्रा की मौत
कुशीनगर जिले के मंसाछापर बाजार में संचालित एक इंटर काॅलेज में पढ़ाई के दौरान कक्षा 9 की छात्रा की तबीयत अचानक खराब हो गई। जबतक शिक्षकों ने उसे सीएचसी विशुनपुरा में इलाज के लिए भर्ती कराया लेकिन उसकी मौत हो गयी। आरोप है कि वहां समय से इलाज शुरू नहीं हुआ, इस कारण छात्रा की मौत हो गई। काॅलेज के प्रधानाचार्य समय से इलाज नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। जानकारी के बाद मृतक छात्रा के परिजन पहुंचे और उन्होंने बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया
जानकारी के मुताबिक पडरौना कोतवाली क्षेत्र के चैती मुसहरी गांव के राजेंद्र शर्मा के 14 वर्षीया पुत्री मंसाछापर नेहरू इंटर काॅलेज मंसाछापर में नौं में पढ़ती थी। छात्रा शालू को अचानक उल्टी होने लगी। जानकारी होने के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य रामनरेश प्रसाद ने उसे सीएचसी विशुनपुरा में इलाज के लिए भिजवाया।
आरोप हैं कि सीएचसी में जाने के बाद कोई डॉक्टर नहीं मिले। शिक्षकों के मुताबिक ड्यूटी में केवल चीफ फार्मासिस्ट अनिरुद्ध सिंह ही मिले, काफी कहने के बाद छात्रा का पर्ची उन्होंने बनाई, लेकिन ड्यूटी में तैनात डॉक्टर नहीं आए। शिक्षकों के काफी विरोध और सीएमओ से शिकायत के बाद ड्यूटी में तैनात डॉक्टर बृजेश यादव आए और जांच के बाद उन्होंने मृत घोषित कर दिया।शिक्षक राकेश दत्त शुक्ल ने बताया कि आधे घंटे से अधिक समय तक बीमार छात्रा का इलाज नहीं हुआ, जो लापरवाही है। सूचना के बाद छात्रा के परिजन आए और छात्रा को टेंपो से लेकर घर जाकर अंतिम संस्कार कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार 20 मई को छात्रा शालू का नामांकन नौवी कक्षा में हुआ था, लेकिन वह कालेज नहीं आ रही थी। काॅलेज की तरफ से 20 जुलाई को उसका नाम काट दिया गया था, जिसकी जानकारी होने के बाद वह कालेज में पहली बार आई थी।
प्रधानाचार्य नेहरू इंटर काॅलेज रामनरेश प्रसाद ने बताया कि मृतक छात्रा के घरवालों का कहना था कि कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। पढ़ाई के दौरान छात्रा को उल्टी होने लगी, तत्काल उसे बाजार में स्थित सीएचसी विशुनपुरा में भिजवाया गया। लेकिन लापरवाही के कारण समय से उसका इलाज नहीं हुआ, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। ड्यूटी में तैनात डॉक्टर अपने आवास में थे, लेकिन सूचना के बाद समय से नहीं आए।
सीएचसी प्रभारी डॉ. जिशान अलीम ने बताया कि लगाया गया आरोप गलत है, 24 घंटे सीएचसी में सेवाए हैं, डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहते हैं। कभी कोई जांच कर सकता है। छात्रा की मौत सीएचसी में आने से पहले ही हो गई थी। ड्यूटी में तैनात सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
Tags
छात्रा की मौत