कुशीनगर में पडरौना के बिजली कर्मियों की क्षेत्रीय टीम की संस्था ने यंत्र देकर किया सम्मानित

कुशीनगर में पडरौना के बिजली कर्मियों की क्षेत्रीय टीम की संस्था ने यंत्र देकर किया सम्मानित

मु.उमर अंसारी,ब्यूरो 
कुशीनगर.....
पडरौना,कुशीनगर। तपती गर्मी से जनता को राहत देने के लिए जान से प्रयासरत बिजली कर्मियों की क्षेत्रीय टीम को रिव्यू चैरिटेबल ट्रस्ट के तरफ से मंगलवार को पडरौना स्थित बिजली घर परिसर में सुरक्षा किट और टूल्स देकर सम्मानित किया गया ! इसमें ट्रस्ट के फाउंडर संदीप मिश्रा ने कबा की जनहित में काम करने वाले ऐसे सभी समूहों को चिंहित करके उनको प्रोत्साहित किया जाना चाहिए,ऐसे में अपनी जान हथेली पर रख कर काम करने वाले बिजली कर्मियों को चुना गया है,जो गर्मी के मौसम मेंओवरलोड,आंधी तूफान, बारिस आदि अन्य कारणों से विद्युत उपकरणों से लाईन में समस्या बड़ी समस्या हो जाती है,तब बिजली कर्मी दिन- रात मेहनत करके समस्या से निजात दिलाते हैं,जबकी कर्मियों को कई बार जनता के आक्रोश और सीमित संसाधनों जैसी चुनौतियों का सामना कर सब्र के साथ काम करना पड़ता है ! इसलिए शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक बिजली संविदा कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए मंगलवार को उन्हें बिजली फाल्ट ठीक करने के दौरान आ रही समस्याओं के लिए उन्हें उपकरण मुहैया कराकर उन्हें सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाने का कार्य किया गया है ! इस दौरान एसडीओ राहुल दुबे,जेई सर्वेश दुबे,सरताज अली,ट्रस्ट के जिला संयोजक और पेशे से सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्र,पन्नलाल दीक्षित,शसुरेश मिश्र,अनूप दीक्षित, लाइनमैन विजय दीक्षित,सेराज अहमद,आनंद,संजय,राजपाल कुशवाहा,सत्यम,धनंजय मिश्रा,काजू मिश्रा,परमेश्वर,जंगलाल,अनिल पाल, बबलू दुबे आदि लोग मौजुद रहे !

Post a Comment

Previous Post Next Post