कार की ठोकर से मासूम बच्चे की मौत थाना कसया क्षेत्र का मामला

कार की ठोकर से मासूम बच्चे की मौत थाना कसया क्षेत्र का मामला


मु.उमर अंसारी संवाददाता.....
राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित पकवाइनार समीप में हुआ हादसा

फोटो है -- घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
 
कसया। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित पकवा इनार में कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कसया थाना क्षेत्र के पकवा इनार डुमरी निवासी मंगलवार दोपहर बाद करीब 3.45 बजे  पकवा इनार डुमरी निवासी चंदन सैनी का आठ वर्षीय पुत्र सुधीर सैनी अपनी मां अंजू के साथ किसी काम से गया था। जहां कुशीनगर से गोरखपुर की तरफ जा रहे कार की चपेट में आकर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बच्चे को सीएचसी कसया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे की चिंताजनक स्थिति देखकर जिला अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते में ही ले जाते समय उसकी मौत हो गई। 
मासूम बच्चे की मौत से घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
कुशीनगर चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार पुलिस चौकी ले आई गई है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post