अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष ने दिया ज्ञापन

अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष ने दिया ज्ञापन
जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
आज कुशीनगर जिले के एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा के नाम से देश के महामहिम राज्यपाल को संबोधित उत्तर प्रदेश सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है उनका कहना है की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जो दूसरों के आशियानों पर बुलडोजर चला रही है और खुद जजमेंट देकर कार्रवाई की जारही है वो सरासर गलत है क्यों की जो लोग अपने आशियानों को बनाते है उसमे समय लगता है लेकिन उसे चंद लम्हों में उसे ध्वस्त कर दिया जाता है हम उसका पुरजोर विरोध करते है वही इस प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे कुशीनगर एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष सहबाज अहमद ने कहा की पूरे प्रदेश में योगी ने जिस तरह का पिछड़े दलितों और अति पिछड़े लोगो का को उत्पीड़न हो रहा है हम उसका विरोध करते है सरकार को इसका सुधार करना चाहिए दूसरा जो दूसरों के घरों पर बुलडोजर चलाए जारहे है हम उसका भी विरोध करते है आप की सरकार बनी है हर वर्ग की जनता आप की है किसी को टारगेट नहीं किया जासकता है लेकिन योगी सरकार ने जिस तरह भय का लोगो में माहौल पैदा किया है हम सभी लोग उसका विरोध करते है उन्ही सब पांच सूत्रीय मांगो को लेकर आज माननीय जिलाधिकारी महोदय कुशीनगर के माध्यम से महा महिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने आए है सरकार इन मामलो में अपना रवैया बदले क्यों की सरकार अपना रवैया में बदलाव नहीं लाती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका खुद जवाब देगी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post