जिले में भाजपा का अभिनंदन समारोह में पहुंचे सांसद विजय दुबे

जिले में भाजपा का अभिनंदन समारोह में पहुंचे सांसद विजय दुबे 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता...
लोकसभा चुनाव में कुशीनगर लोकसभा से विजय दूबे के ऐतिहासिक विजय और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को रामकोला, पडरौना और हाटा विधानसभा में अलग-अलग मतदाता अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया जिसमें सांसद विजय कुमार दूबे जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और स्थानीय विधायक ने मतदाताओं का अभिनन्दन करते हुए चुनाव में पार्टी को सर्वाधिक मत दिलाने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया।
    पडरौना विधानसभा का मतदाता अभिनन्दन समारोह सृजन द गुरुकुल सभागार में आयोजित हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत का पूरा श्रेय पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं को जाता है। भाजपा का प्रत्येक देव तुल्य कार्यकर्ता सम्मान का असली हकदार है। कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में साल में हुए विकास कार्य और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच गई थी। जबकि विपक्ष ने जनता में भ्रम फैलाकर सत्ता हथियाने की कोशिश की फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिली। 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली सफलता को भाजपा की बड़ी जीत बताते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में देश और तेजी से प्रगति करेगा। 
    अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने पार्टी पदाधिकारीयों का अभिनन्दन करते हुए नसीहत दिया कि इस चुनाव से हमें सीख मिली है कि हमें अति उत्साहित नहीं होना है हमेशा की तरह और परिश्रम करना है तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करना है। 
     सम्मेलन को सदर विधायक मनीष जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने भी सम्बोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने किया।
    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य, मार्कण्डेय शाही, मनीष जायसवाल बुलबुल, नथुनी कुशवाहा,धन्नजय तिवारी सहित सैंकड़ों मतदाता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post