कुशीनगर में चिकित्सा शिविर आयोजित करायेगा भाविप
मु.उमर अंसारी संवाददाता.....
कुशीनगर। भारत विकास परिषद तथागत शाखा की बैठक पडरौना नगर के हनुमान इंटर कॉलेज मे हुई। प्रांतीय महासचिव डॉक्टर दंपति कुमार सिंह ने की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में तथागत शाखा के आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए जागरूक किया गया।
प्रांतीय महासचिव ने कहा कि भारत को जानो प्रतियोगिता , गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन और चिकित्सा शिविर जो तथागत शाखा पहले से सुव्यवस्थित से आयोजित करती रही है उसको और व्यवस्थित और विस्तार देते हुए कार्य करें। इस अवसर पर तथागत शाखा के कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि तथागत शाखा जनपद कुशीनगर आने वाले समय में कम से कम 25 विद्यालयों में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम करायेगी। साथ ही साथ गत वर्ष 15 विद्यालयों में भारत को विज्ञानों प्रतियोगिता हुई थी, जो इस वर्ष 30 विद्यालय में करने का लक्ष्य है। शाखा सचिव राधा रमन गाड़िया ने कहा कि इस बार तथागत शाखा कुशीनगर प्रदेश में ही नहीं क्षेत्र में समूह गान और भारत को जानो प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाएगी। भारत को जानो प्रतियोगिता के सफलतम आयामों के सम्बन्ध में भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रकल्प प्रमुख डा निरेन पांडेय ने विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से विभिन्न आयामों से राष्ट्र निर्माण में उपयोगिता का महत्व प्रदर्शित होता है। तथागत शाखा के सदस्य और चिकित्सा प्रकल्प के प्रमुख डॉ राकेश गुप्ता ने समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि इस बार विभिन्न जगहों से चिकित्सा शिविर आयोजित करने की प्रस्ताव मिल रहा है। जिसमें तथागत शाखा कुशीनगर बहुत बृहद पैमाने पर इस बार चिकित्सा शिविर आयोजित करने जा रही है। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र दत्त शुक्ला गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन, प्रकल्प प्रमुख मारकंडेय कुमार गौतम, राष्ट्रीय समूह गान के प्रकल्प प्रमुख श्रीराम जी, विपिन मल्ल, ब्रजेश मणि, शैलेश आदि उपस्थित रहे।
Tags
बैठक