जेएसवाई के 1.55 करोड़ गलत ढंग से भेजे खाते में

जेएसवाई के 1.55 करोड़ गलत ढंग से भेजे खाते में

मु.उमर अंसारी संवाददाता 
कुशीनगर...
पडरौना। कुशीनगर जिले में स्वास्थ्य महकमे की तरफ से संचालित योजनाओं के क्रियांवयन पर एक के बाद एक सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। अभी आयुष्मान भारत योजना में अनियमितता की जांच पूरी भी नहीं हुई कि जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) भी अब सवालों के घेरे में आ गई है। इस योजना के एक करोड़ 55 लाख 47 हजार रुपये गलत ढंग से लाभार्थियों के खाते में,GG ऑडिट की आपत्ति है। ये अनियमितता नहीं है। जहां से भुगतान हुआ है. यहां से सत्यापन। करके रिपोर्ट मांगी गई है। ऑडिट की आपत्ति का जवाब साक्ष्यों के साथ दिया जाएगा।

डॉ. सुरेश पटारिया, सीरम भेज दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग कुछ संबंधित लोगों ने 
तो इस भारी-भरकम धनराशि को ठिकाने ही लगा दिया था, लेकिन ऑडिट में कहा गड़बड़ी पकड़ में आ गई है ।

ऑडिट टीम की आपत्ति पर यह धनराशि संबंधित लाभार्थियों से वसूलकर एनएचएम के खाते में जमा कराने का आदेश दिया गया है। यही नहीं, जब तक लाभार्थियों से यह पूरी धनराशि वसूल न हो जाए, तब तक संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी और ब्लॉक लेखा प्रबंधक का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। गरीब परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग में जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाती हैं, लेकिन

स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार इसका घन जरुरतमंद लाभार्थियों तक पहुंचाने के बजाय कहीं और भेज देते है। इसकी बानगी दो प्रमुख योजनाओं में देखने को मिल रही है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जरुरतमंद निर्धन परिवारों की पांच लाख रुपये तक की सालाना चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाती है, लेकिन कुशीनगर जिले में यह योजना जून माहीने में सर्वाधिक चर्चा में रही। इस योजना में अनियमितता बरतने के आरोप में योजना के,डीपीसी, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर और एक कंप्यूटर ऑपरेटर सहित चार लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। सूत्रों की मानें तो अभी इसकी जांच चल रही रही है कि अब जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) ) में भी ऑडिट टीम ने 155.47 लाख रुपये का फर्जी भुगतान पकड़ा है। ऑडिट टीम ने इस भुगतान पर आपत्ति लगा दी है। ऑडिट टीम ने ही माना कि विभाग की और से जननी सुरक्षा योजना के तहत धात्री महिलाओं के नाम से एक से
अधिक बार भुगतान कर दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post