उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का दस सूत्रीय मांगों को लेकर कल से चरण बद्ध आंदोलन शुरू
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के साथ मीटिंग हेतु हाल ही में 12 जुलाई को मिशन निदेशक महोदया ने प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर को संबोधित करते हुए पत्र जारी किया था जिसके क्रम में संगठन की मांगों पर मिशन निदेशक महोदया पिंकी ज्वेल ने पूर्ण सहमति दी तथा कुछ मुद्दो को प्रमुख सचिव के स्तर के बताए जिसमें संगठन ने 10 दिन का समय देते हुए 24 जुलाई तक का प्रमुख सचिव को पत्र जारी किया मांगे तय समय सीमा तक न पूरा होने की स्थिति में संगठन ने अपनी आगामी प्रोग्राम की पूर्ण रूपरेखा पत्र द्वारा जारी की तब शासन प्रशासन द्वारा आनन फानन में म्युचुअल ट्रांसफर,बीमा पॉलिसी हेतु पत्र,कॉविड कर्मचारी हेतु समायोजन सहित सहमति दी गई मांगों पर पत्र जारी कर दिए इस पर प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर ने अवगत कराया कि संगठन की प्रत्येक मांग महत्वपूर्ण है जिसके लिए संगठन अपना कार्यक्रम जारी रखेगा और जब तक उसकी समस्त मांगों पर न्यायोचित कार्रवाई नहीं होती संगठन रुकने वाला नहीं है संगठन की लड़ाई संगठन द्वारा जारी पत्र के अनुसार यथावत जारी रहेगी। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश संगठन के आहवाहन पे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की शुरुआत 26 व 27 जुलाई को काला फीता बांधकर कार्य करने से प्रारम्भ होगा जिसका अंतिम चरण लखनऊ में 8 जुलाई को एमडी एन एच एम कार्यालय का घेराव होगा।
Tags
आंदोलन