बिजली कटौती से स्कूल में पढ़ रहे नौनिहालों पर बड़ा असर

बिजली कटौती से स्कूल में पढ़ रहे नौनिहालों पर बड़ा असर 

भीषण गर्मी में बिजली बाधित से बेहोश हो रहे बच्चे संगठन ने बीएसए को दिया ज्ञापन 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
विद्यालय समय परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन। मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी ने मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल व  जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल के नेतृत्व में बेसिक स्कूलों के समय परिवर्तन के लिए जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा।दिए गए ज्ञापन में लिखा कि वर्तमान में बेसिक स्कूलों का संचालन 8 से 2:00 बजे तक किया जा रहा है। भीषण गर्मी व उमस भरे मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।आए दिन बच्चे स्कूलों में बेहोश हो जा रहे हैं।बिजली कटौती के कारण स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वे बिमार हो रहे हैं।ऐसी स्थिति को देखते हुए जनपद के बेसिक स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक करने की मांग की है।इस अवसर पर अनिल मिश्रा,नीरज बंका,मनीष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post