नीट परीक्षा निकाल कर प्रणव श्रीवस्तव ने बढ़ाया कुशीनगर जिले का मान

नीट परीक्षा निकाल कर प्रणव श्रीवस्तव ने बढ़ाया जिले का मान 

प्रणव श्रीवास्तव ने एक बार फिर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है 

मु0 उमर अंसारी संवादाता......
कुशीनगर जिले से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद टाप कर इतिहास रचने वाले प्रणव श्रीवास्तव ने एक बार फिर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है अवसर है मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में 77 वा स्थान हासिल कर प्रणव ने 7 सौ 20 मे से 7 सौ 16 अंक पाकर जिले का नाम रौशन कर यह परचम लहराया है बतादू की प्रणव श्रीवास्तव कुशीनगर जिले के पडरौना नगर के जगदीशपुरम कालोनी के निवासी हैं व वहां के मशहूर चिकित्सक डॉ संदीप अरुण श्रीवास्तव के पुत्र है जो किसी नाम व पहचान के मोहताज नहीं हैं नीट परीक्षा का परिणाम मंगलवार की रात ही घोषित किया गया जिसमें इन्होंने एक बार और जिले का नाम रौशन किए है इसे लेकर सुबह से ही कोचिंग संस्थानों और विद्यालयों में खुशी का माहौल रहा प्रणव के घर के लोगो ने भी एतिहासिक सफलता के बाद बधाई दी है घर मे खुशी व जश्न का माहौल है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post