पड़रौना सदर दुर्व्यवहार से नाराज जिले के लेखपाल हुए लामबन्द
काली पट्टी बांधकर किया विरोध
मु0 उमर अंसारी संवादाता......
कुशीनगर। उच्चधिकारियो के आदेश के क्रम कसया तहसील क्षेत्र के एक बड़हरा लक्ष्मीपुर मे अबैध अतिक्रमण हटाने की शिकायती पत्र पर उक्त भूमि की पैमाइस करने पहुंचे लेखपाल गौरव सिंह के साथ वहां के कुछ दबँग लोगों ने बदतमीजी करते हुए उन्हें धमकाने लगे यहाँ तक की हाथापाई भी की लेखपाल गौरव सिंह ने घटना की जानकारी अपने उछाधिकारीयों को बताया।
पीड़ित लेखपाल उपस्थित लोगो को शांति का परिचय देने को कहा उक्त गाँव के उदण्ड लोगो ने लेखपाल की एक नहीं सुनी और उनकी जरीब छीन ली और जान माल की धमकी देने लगे किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागे लेखपाल गौरव सिंह ने घटना की जानकारी जवाइंट मजिस्ट्रेट सहित रिबेन्यु बिभाग के अधिकारियों को दी ।
लेखपाल गौरव सिंह अपने साथ हुए घटना की कार्यवाही हेतु थाना रामकोला पहुंचे पीड़ित लेखपाल ने जो तहरीर थानाध्यक्ष रामकोला को प्रस्तुत किया थानाध्यक्ष विनय कुमार कुमार ने कुछ नाम निकालने की बात की जिसपर लेखपाल गौरव सिंह ने कहा की सभी नामजद आरोपी है उन्ही का नाम थानाध्यक्ष रामकोला की तहरीर मे लिखी है थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने दो नाम निकालने की बात की जब गौरव सिंह ने कहा की तहरीर मे वही नाम लिखा गया है जो घटना ने उपस्थित है उन्ही का नाम तहरीर मे शामिल है आरोप यह भी है थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने गौरव सिंह को थाने पर धमकाया जिससे लेखपाल आहत है कसया तहसील के समस्त लेखपाल संघ काली पट्टी बाँध सांकेतिक बिरोध जताते हुए थाना दिवस पर पहुंचे जिसने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग साथ मे एक राजस्व अधिकारी के साथ थाने पर हुए दुर्य व्यवहार पर उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग प्रमुख है.
इस अवसर कोतवाली पड़रौना मे जिलामंत्री योगेन्द्र गुप्ता, रामदर्शन शर्मा, अरविन्द कुमार, अविनाश राव, संतोष गुप्ता, संदीप सिंह, धनंजय पाण्डेय, राजकुमार सिंह, शिवांगी मिश्रा, कोमल प्रजापति, नीतू सिंह, कसया कोतवाली मे पर डाo सुनील कुशवाहा मंत्री, बृजेश मणि त्रिपाठी, नीलेश रंजन राव जिलाध्यक्ष, विश्वदीपक सिंह, विनोद सिंह, राजन मिश्रा, श्रीनिवास सिंह,अजय दूबे, अकरम अली, शैलेश दूबे, अंगध्वज, अशोक कनौजिया आदि लेखपाल गण उपस्थित रहे.
Tags
प्रर्दशन