मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की अध्यक्षता में वृक्षारोपण

 मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की अध्यक्षता में वृक्षारोपण

स्वस्थ पृथ्वी और स्वस्थ मानव जाति के उदघोष के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

मु0 उमर अंसारी संवादाता.....
आज दिनांक 05.06.2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,  की अध्यक्षता में वृक्षारोपण व जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला जज अशोक कुमार सिंह द्वारा फलदार पौधा लगाकर किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार यादव, विशेष न्यायाधीश, एस०सी०/एस०टी०, ज्योत्सना सिंह, अपर जिला जज द्वितीय, शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर, विजय कुमार वर्मा, सिविल जज (एस०डी०), शान्तनु तंवर, न्यायिक मजिस्ट्रेट, अजीत कुमार मिश्र, सिविल जज (जू०डी०), स्थायी लोक अदालत की सदस्य गीता त्रिपाठी, दीपाली सिन्हा एवं बार एसोसिएशन कुशीनगर के महामंत्री अभयानन्द दीक्षित, नीरज तिवारी, के के० मिश्र, आशीष पाण्डेय, शरद पाण्डेय, विन्ध्यवासिनी प्रकाश त्रिपाठी, विवेकानन्द मिश्र स्वामी जी, अखिलेश तिवारी, मुकेश चन्द्र पाण्डेय, दीपक शुक्ल आदि अधिवक्तागण के साथ-साथ न्यायालय के कर्मचारीगण अजय पाण्डेय, अरविन्द मणि त्रिपाठी, शिवदेव सागर, संजय एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारीगण राजकुमार वर्मा, प्रदीप झा, विजय कुमार मिश्र, अमरनाथ यादव, रविन्द्र नाथ, मारकण्डेय यादव आदि कर्मचारीगण दीवानी न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर कुल 50 छायादार व फलदार पौधे लगाये गये। इस अवसर पर जनपद वनाधिकारी वरुण सिंह अपने विभागीय सहयोगियों के साथ उपस्थित रहकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान किये।

Post a Comment

Previous Post Next Post