अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अध्यक्ष्ता में कार्यशाला का अयोजन
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव कुशीनगर ने पाॅक्सो एक्ट के तहत ऑडियो वीडियो के माध्यम से किया कार्यशाला का अयोजन, किया लोगों को जागरूक
मु0 उमर अंसारी संवादाता.....
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वाधान में दिनांक।03- 06- 2024 को अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा पाॅक्सो अधिनियम एवं महिलाओ से सम्बन्धित अपराधो के सम्बन्ध में सेमिनार एवं कार्यशाला अयोजित की गयी। इस कार्यशाला के द्वारा ऑडियो वीडियो के माध्यम से जन-जागरूकता का कार्यक्रम (सेमिनार) अयोजित हुआ। इस सेमिनार में महिला अधिवक्ताओ के साथ पुरूष अधिवक्ता एवं न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। चलचित्र के माध्यम से इसका उद्देश्य महिलाओ के मध्य जागरूकता फैलाना है। यह चलचित्र पाॅक्सो एक्ट पर बनी है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि साल 2012 में कोर्ट द्वारा एक पाॅक्सो एक्ट पास किया गया था। इस एक्ट के तहत मासूम बच्चे जो यौन उत्पीड़न से पीड़ित है वह अपने मुजरिमों को पहचानकर उन्हें सलाखों के पिछे पहुँचाकर खुद को इंसाफ दिला सकते हैं।
Tags
जिला सत्र न्यायलय