सदर बिधायक पडरौना ने किया टेनिस कोर्ट का उद्घाटन
मु0 उमर उमर अंसारी संवाददाता....
आज दिनांक 15.03.2024 लाॅन टेनिस कोर्ट का उद्घाटन मनीष जायसवाल मा0 विधायक (सदर पडरौना) कुशीनगर के द्वारा किया गया जिससे अब लॉन टेनिस के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण में बहुत लाभ मिलेगा साथ ही भारत सरकार द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में संचालित खेलो इण्डिया बाॅक्सिंग सेन्टर के खिलाड़ियों को किट भी मा विधायक द्वारा वितरण किया, उद्घाटन समारोह में डाॅ0 अजय शुक्ला, अमित गुप्ता, धीरेन्द्र प्रताप सिंह खेलो इण्डिया बाॅक्सिंग प्रशिक्षक, दुर्गावती एथलेटिक्स प्रशिक्षिका, कमानी एवं सभी खिलाड़ी मौजूद रहे। अन्त में रवि कुमार निषाद, क्रीड़ाधिकारी कुशीनगर के द्वारा आये हुए सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Tags
उद्घाटन