कोतवाली पडरौना को एकबार फिर मिली बड़ी कामयाबी अन्तर्राज्यीय 2 शराब तस्कर गिरफ्तार
लग्जरी वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 02 अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध मादक द्रव्य/पदार्थों की बिक्री/परिवहन/निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.03.2024 को थाना को0 पडरौना पुलिस टीम द्वारा बहद ग्राम गोलाघाट रोड से लग्जरी वाहन टोयोटा नं0 WB 02 U 9900 से तस्करी कर ले जायी जा रही 5 पेटी में कुल 240 फ्रुटी (पाउच) प्रत्येक 180 ml अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए 02 नफर अभियुक्तों 1.दीपक कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी हरपुर थाना भैरोगंज जिला प0चम्पारण 2. रंजन कुमार पुत्र स्व0 प्रमोद तिवारी निवासी सालीमार बाग सिघलपुर गाँव थाना शालीमार नई दिल्ली हाल मुकाम ग्राम खबरा पंडित टोला थाना सदर जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) को गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 143/2024 धारा 60/72 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
(1) दीपक कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी हरपुर थाना भैरोगंज जिला प0चम्पारण
(2) रंजन कुमार पुत्र स्व0 प्रमोद तिवारी निवासी सालीमार बाग सिघलपुर गाँव थाना शालीमार नई दिल्ली हाल मुकाम ग्राम खबरा पंडित टोला थाना सदर जिला मुजफ्फरपुर (बिहार)
पंजीकृत अभियोग
1.मु0अ0सं0 143/2024 धारा 60/72 आबकारी अधि0 ।
विवरण बरामदगी
1.05 पेटी में कुल 240 फ्रुटी (पाउच) प्रत्येक 180 ml अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत करीब – 40,000 रूपये)
2.एक अदद कार टोयोटा नं0 WB 02 U 9900 (कीमत लगभग 20 लाख रु0)
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1.प्र0नि0 श्री सुशील कुमार शुक्ला थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
2.उ0नि0 श्री गौरव कुमार वर्मा चौकी प्रभारी बांसी थाना कोतवाली पडरौना कुशीनगर
3.हे0का0 अखिलेश सिंह थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।
4.का0 विपिन कुमार थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।
5.का0 ज्ञान प्रकाश सूर्यवंशी थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।
6.का0 चन्द्रप्रकाश मिश्रा थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।
सोशल मीडिया सेल
जनपद कुशीनगर
Tags
शराब तस्कर गिरफ्तार