सरस्वती देवी महाविद्यालय नौरंगिया में एक दिवसीय जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन
नेहरु युवा केंद्र ने युवाओं में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का किया भव्य आयोजन
मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) के तत्वाधान में आज सरस्वती देवी महाविद्यालय नौरंगिया में एक दिवसीय जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मॉडल युवा संसद आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा0 खड्डा विधायक विवेकानंद पांडे द्वारा माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया| कार्यक्रम का आयोजन चार सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में सरस्वती देवी महाविद्यालय के युवतियों के द्वारा सरस्वती बंदना एवम स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की गई तथा जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार एवम प्राचार्य कुलदीप पाण्डेय द्वारा मुख्य अतिथि विवेकानंद पांडे एवम विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र दत्त शुक्ला जी ,डॉक्टर सी.बी.सिंह, क्रीडाअधिकारी रवि कुमार निषाद आदि को स्मृति चिन्ह एवम अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया |
द्वितीय सत्र में सभी युवाओं को मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर लॉन्च *मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया एवं उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की एवं सभी युवाओं को mybharat.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करने की अपील की गई* ।
तृतीय सत्र में डॉक्टर सी.बी.सिंह (समाजसेवी) द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से युवाओं को प्रेरित किया तथा न्यू इंडिया नई पहल पर अपने विचार व्यक्त किये वहीं दूसरी ओर लक्ष्मीश्री मिश्रा के द्वारा नारी शक्ति विषय पर युवतियों को सशक्त बनने की ओर विस्तार से जानकारी साझा की तथा अंतिम सत्र में एक मॉक पार्लियामेंट (संसद ) का आयोजन किया गया। जिसमें संसद अध्यक्ष की भूमिका सौम्या जायसवाल ने निभाई तथा पक्ष की भूमिका में उपस्थित युवा सदस्य सागर जायसवाल , पंकज भारती , पवन विश्वकर्मा , रहमान ,आंचल गुप्ता, मुस्कान रौनियार एवम वीरेंद्र यादव आदि रहे तथा विपक्ष में राहुल यादव , किरण कुशवाहा, अनामिका गुप्ता, आदि द्वारा दोनों पक्षों में तीखी बहस एवम चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में नारी शक्ति दौड़ में प्रथम , द्वितीय एवम तृतीय विजेता को विवेकानंद पांडे ने सभी प्रतिभागियों को मैडल एवम प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा अपने उद्बोधन में कहा की इस तरह के आयोजन से युवा वर्ग में स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों की समझ विकसित होती है एवं सभी युवाओं को संसद के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करते हुए मा0 विधायक द्वारा युवाओं को राष्ट्र की धरोहर बताते हुए राष्ट्र निर्माण एवं न्यू इंडिया, नई पहल में योगदान देने की अपील की। वही कार्यक्रम के अंत में युवाओ को प्रमाण पत्र एवम मैडल देकर सम्मानित किया गया।
Tags
कार्यक्रम का आयोजन