लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में उम्मीदवार कर सकते है ऑनलाइन नामांकन
अपर जिलाधिकारी / उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा ने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा जनपदवासियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाइन पद्धति से नामांकन करने हेतु अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन नामांकन हेतु वेब लिंक https://suvidha.eci.gov.in/login उपलब्ध है। ऐसे अभ्यर्थी, जो ऑनलाइन पद्धति से नामांकन करना चाहते है, वे उपरोक्त लिंक के माध्यम से नामांकन पत्र की प्रविष्टि कर सकते हैं एवं उसका प्रिंट निकालकर प्रारूप -1 में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्गत सूचना में इंगित स्थान पर नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
2- इसी प्रकार शपथ पत्र भी उपरोक्त लिंक के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं एवं प्रिण्ट आउट को नोटराइजेशन के पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल कर सकते हैं।
3- ऑनलाइन पद्धति से नामांकन भरने के उपरान्त जमानत धनराशि को भी ऑनलाइन जमा करने का प्रावधान किया गया है। इस हेतु नामांकन पत्र सफलतापूर्वक submit करने के पश्चात जमानत धनराशि जमा करने हेतु विकल्प "Pay" लिंक दर्शित होगा, जिस पर क्लिक करते हुए ऑनलाइन पेमेन्ट किया जा सकता है। अभ्यर्थी उपरोक्त के अतिरिक्त पूर्व से चली आ रही व्यवस्था के अन्तर्गत नकद रूप से ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमानत धनराशि जमा कर सकते है।
Tags
लोकसभा