मनरेगा के संगठित टीम में भ्रष्टाचार में शामिल एपीओ और बीडीओ पडरौना ?

मनरेगा के संगठित टीम में भ्रष्टाचार में शामिल एपीओ और बीडीओ पडरौना ?

आखिर किसके दम पर आएदिन मनरेगा में चल रहा भ्रष्टाचार का खेल ?

मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
ग्रामीण मजदूरों को रोजगार देने की नीयत से भारत सरकार द्वारा चलाई गई मनरेगा योजना आएदिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है जिम्मेदारो के मिली भगत से धड़ल्ले से रोजगार सेवक इस योजना के तहत लगने वाली हाजिरी में फर्जी हाजिरी लगा कर पैसो का आपस में बंदरबाँट कर रहे है. बेरोजगारी को ख़त्म करने के लिए भारत सरकार ने इस योजना का शुरुआत किया था ताकि मजदूरों को 100 दिन का रोजगार देकर भारत से भुखमरी जैसी नासूर को ख़त्म किया जाय लेकिन ग्राम प्रधान, ब्लाक के एपीओ और खण्ड विकास अधिकारियो के मिली भगत से इस योजना में पालिता लगाया जा रहा है मतब साफ है ज़ब साक्ष्य सहित मामले की सम्बंधित को खबर के माध्यम से जानकारी दिया गया और इन लोगो के द्वारा कार्रवाई के बजाय मौन रहने का मतलब साफ है जिस योगी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का जनता से वादा किया था. वो आज केवल चुनावी जुमला साबित हो रहा है
     बताते चलें कि विकासखंड पडरौना के ग्राम पगरा बुजुर्ग में 6 साइडों पर 19 मास्टर रोल की मदद से कल 174 मजदूरों का अटेंडेंस मानरेगा की साइड पर मौजूद है जबकि मौके पर 4 से 5 लेबरों की फोटो हर साइट पर खींचकर अपलोड की गई है
           हम बात कर रहे है कुशीनगर जिले के विकास खण्ड पडरौना के ग्रामसभा पगरा बुजुर्ग का जहाँ सैकड़ो से उपर मजदूरों की फर्जी फोटो अपलोड कर उनकी हाजिरी लगाई गई है आज महीनों से ग्रामसभा पगरा में फर्जी हाजिरी का खेल शुरू है ऐसा मामलो में जिम्मेदारो पे मनरेगा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन तमाम खबर प्रकाशन के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया जबकि इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के सचिव ने भी पूर्व में जिलाधिकारी कुशीनगर को कार्रवाई के लिए आदेश दिए है जिस मामले में जांच जारी है उसके बाद भी भरस्टाचारियों में योगी सरकार का कोई भय नहीं साथ ही खबर लिखें जाने तक तमाम और भी ग्राम सभा है जिनमे आज दिनांक 22 मार्च 2024 तारीख में उक्त विकास खण्ड के अंतर्गत फर्जी हाजिरी लगा कर सरकार के पैसो का बंदरबाँट किया जारहा है और जिम्मेदार बिना मौके का मुआईना किए जांच किए कमीशन के दम पर आँख बंद कर फर्जी हाजिरी का संस्तुति दिया जारहा है इस खेल में कितने लोग शामिल है ये जांच का विषय है लगातार दर्जनों खबर प्रकाशन के बाद भी कार्रवाई न होने का मतलब क्या होगा ये पाठक खुद समझ सकते है इस मामले में जिले के जिम्मेदारो को चाहिए की किसी अन्य विभागों से जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए अब देखना होगा की इस मामले में जिले के जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते है क्या सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के दावे की लाज रखेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post