प्रसूति महिलाओ के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा 108 एम्बुलेंस सेवा जय प्रकाश
घायलों की जिंदगी बचाने के अलावा गाड़ी में प्रसव भी कराए गए हैं राहिल सिद्दीकी
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन पर और सरकार के लोगो कि मानीटरिंग पर 108 एम्बुलेंस मिल का पत्थर साबित हो रहा है
कहीं कोई गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही है या किसी दुर्घटना के घायल सड़क-खंती, वाहन में पड़े कराह रहे हैं तो तत्काल टोल फ्री नंबर 108 घुमाईये और इन सभी को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के लिए गाड़ी मंगाईए । वर्ष 2013 में फरवरी से शुरू हुई इस सेवा की गाड़ियों का पूर्वर्ती सरकार ने इसका शुभारम्भ किया था आज लोगों की टीम ने लाखो से अधिक लोगो कि जान बचाई है इस से अधिक घायलों की जान बचाई है। साथ ही 43 हजार से अधिक महिलाओं को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया है। इतना ही नहीं आंकड़े के अनुसार लाखो से अधिक प्रसव तो 108 एंबुलेंस में ही कराए गए हैं।
इस बारे में क्या बोले कुशीनगर जिला प्रभारी जय प्रकाश राहिल सिद्दीकी
ऐसे काम करती है यह सेवा
इमरजेंसी सेवा 108 की एंबुलेंस को मौके पर बुलाने के लिए टोल फ्री नंबर 108 पर कॉल करना होता है। यह कॉल सीधी भोपाल पहुंचती है। जहां इस सेवा का प्रदेश का कंट्रोल रूम है। वहां से निर्देश सीधा इस सेवा के प्रभारी को आता है। वे देखते हैं कि किस जगह गाड़ी पहुंचानी है तो कौन सी लोकेशन वाली गाड़ी जल्द से जल्द पहुंच सकती है। क्योंकि जिला मुख्यालय पर तीन गाड़ी रहती हैं, जबकि प्रत्येक तहसील पर एक गाड़ी व थाना इलाकों में भी गाडिय़ां रखी जाती हैं। वहां से यह गाड़ी तत्काल घटनास्थल या प्रसूता के घर तक पहुंचा दी जाती है।
रोजाना 50 से 70 महिलाओं को भेजते हैं अस्पताल
जिले में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 इमरजेंसी सेवा दिन-रात काम में जुटी है। जिले में जो 13 गाडिय़ां काम पर हैं, वे रोजाना 50 से 70 तक गर्भवती व अति बीमार महिलाओं को अस्पताल पहुंचा रहे हैं।
Tags
108 एम्बुलेंस सेवा