लोकसभा चुनाव को लेकर सातों विधानसभा सभा मे अपना किला मजबूत करेंगी भाजपा.... दुर्गेश राय

लोकसभा चुनाव को लेकर सातों विधानसभा सभा मे अपना किला मजबूत करेंगी भाजपा.... दुर्गेश राय 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
लोकसभा चुनाव के पहले मिशन-2024 के दृष्टिगत  भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में अपना किला मजबूत करने के लिए जनपद के सातों विधानसभाओं में एक साथ   सदस्यता समारोह आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न दलों के हजारों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों मे जिला पंचायत सदस्य, सभासद , प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी सदस्य, डाक्टर , व्यवसायी, युवा, महिला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तमकुहीराज विधानसभा में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय व विधायक डॉ असीम राय, कुशीनगर विधानसभा में सांसद विजय कुमार दूबे, हाटा विधानसभा में विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधानसभा में विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, रामकोला विधानसभा में विधायक विनय प्रकाश गोंड, खड्डा विधानसभा में विधायक विवेकानंद पाण्डेय और पडरौना विधानसभा में विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र और पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा नये सदस्यों को माला, भारतीय जनता पार्टी का पटका और टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया और आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post