जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी उमेश मिश्रा  की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में सम्पन्न हुई

मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
जिलाधिकारी द्वारा माह जनवरी, 2024 में जनपद में दुर्घटना एवं दुर्घटना से हुए मृत्यु की वृद्धि पर रोष व्यक्त करते हुए समस्त सम्बन्धित विभागों को सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु कड़ाई से नियमों का अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा अधि0 अभि0 पी०डब्लू०डी०, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं एन०एच०आई० के अधिकारियों को समस्त ब्लैक स्पॉटों पर सुधारात्मक कार्यवाही करने, अनफीट वाहनों के प्रति प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद में कोई भी विद्यालय अनफीट वाहन का संचालन न करें, इसका विशेष ध्यान रखें। विद्यालयों में गठित विद्यालय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक नियमानुसार समय से करा ली जाये तथा विद्यालयों द्वारा प्रयोग किये जाने वाले समस्त वाहन मा० सर्वोच न्यायालय एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के मानकों के अनुरूप होने चालिए, इसमें किसी भी प्रकार की शिशिलता क्षम्य नही होगी।

बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मो0 अजीम, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता पी०डब्लू०डी०, सहायक अभियन्ता,उपजिलाधिकारी महात्मा सिंह , एन.एच.ए. आई.के अधिकारीगण, पीडब्लूडी गोरखपुर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, परिवहन निगम कर्मचारी ,यातायात निरीक्षक, संबंधित विभागो के कर्मचारी एवं अधिकारी बस/ट्रक यूनियन के प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post