निःशुल्क राशन वितरण की तिथि निर्धारित....अंकिता जैन आईएएस
मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी कसया अंकिता जैन ने आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में बताया की माह फरवरी, 2024 के सापेक्ष दिनांक 15.02.2024 से 28.02.2024 के मध्य वितरण तिथि निर्धारित की गयी है, जिसमें एन०एफ०एस०ए० योजना अन्तर्गत अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों में प्रति कार्ड 35 किग्रा० खाद्यान्न (14 किग्रा0 गेहूँ व 21 किग्रा० चावल) तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों में प्रति यूनिट 05 किग्रा० खाद्यान्न (02 किग्रा० गेहूँ व 03 किग्रा० चावल) का निःशुल्क वितरण किया जाना है।
उप जिलाधिकारी ने उक्त के सम्बन्ध में समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि माह फरवरी, 2024 के सापेक्ष प्राप्त खाद्यान्न का तृतीय स्तर पर सत्यापन हेतु नामित सत्यापन अधिकारी से सत्यापन कराने के उपरान्त वितरण कराने हेतु नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारी की देख-रेख में शत-प्रतिशत खाद्यान्न का नियमानुसार निःशुल्क वितरण सुनिश्चित करेगें, तथा उचित दर विक्रेताओं द्वारा उक्त निर्धारित वितरण तिथियों का दुकान के सूचना पट्ट के अतिरिक्त अपने क्षेत्र / ग्राम के मुख्य स्थल यथा- पंचायत भवन आदि पर प्रदर्शित किया जाएगा।
Tags
राशन वितरण तिथि