ठगी गैंग का पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा
मु0 उमर अंसारी संवाददाता
जनपद कुशीनगर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय साईबर ठगी गैंग का पर्दाफाश करते हुए धोखा-धड़ी कर अवैध रुप से अर्जित 54,000/- रुपये नगद व भारी मात्रा में फर्जी एटीएम, सिम व फर्जी आधार कार्ड, बिना नाम की पासबुक, मुहरें तथा अपराध मे प्रयुक्त मोबाइल व एक अदद चार पहिया वाहन के साथ 04 शातिर साईबर ठग गिरफ्तार किया है क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में देखिए ।
बतादूं की आज जनपद कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक जायसवाल के निर्देशन, व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक कुमार अजेय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो एवं जनपद में हो रही साइबर ठगी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शुशील कुमार शुक्ला थाना कोतवाली पडरौना मय टीम व निरीक्षक मनोज कुमार पंत प्रभारी साईबर सेल मय टीम व उ0नि0 शरद भारती प्रभारी सर्विलांस सेल कुशीनगर मय टीम तथा उ0नि0 आलोक कुमार प्रभारी स्वाट टीम कुशीनगर मय टीम के संयुक्त प्रयास द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत परसौनी नहर पुल के पास से मु0अ0सं0 22/2024 धारा 379,420 भा0द0वि0 थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर से संबंधित 4 नफर शातिर साईबर अपराधीयों 1- सुरज कुमार सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासी दहियहवा टोला नार्थ थाना मुफास्सिल जिला छपरा बिहार 2- धीरज कुमार पुत्र परशुराम प्रसाद यादव साकिन दहियहवा टोला मुंशीपल चौक थाना नगर जिला छपरा बिहार 3- सुरज कुमार पुत्र दिनेश कुमार सिंह निवासी दहियवा टोला नार्थ थाना नगर छपरा राज्य बिहार तथा 4-रोहित कुमार पुत्र अजय कुमार सिंह निवासी नवाजी टोला थाना मुफस्सिल छपरा राज्य बिहार को गिरफ्तार कर मौके से/कब्जे से अवैध रुप से भोले-भाले व्यक्तियों के खातों का प्रयोग कर अर्जित किये गये कुल 54,000/- रुपये नगद, 56 अदद फर्जी/चोरी के ATM कार्ड, कुल फर्जी सिमकार्ड, 115 अदद, 28 अदद आधार कार्ड, 12 अदद मोबाईल फोन भिन्न भिन्न कम्पनियो के (कीपैड व एण्ड्रॉयड तथा आईफोन), एक अदद चार पहिया वाहन स्वीफ्ट डिजायर ( फर्जी नम्बर प्लेट के), 8 अदद फर्जी मुहरे, एक अदद फर्जी आरसी पेपर की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।