दिव्य सेवा मिशन के बैनर तले जिला अस्पताल पर कंबल वितरण

दिव्य सेवा मिशन के बैनर तले गरीबों में कंबल वितरण 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता
दिव्य प्रेम सेवा मिशन,हरिद्वार के संस्थापक आशीष भैया जी के सानिध्य द्वारा देश भर में #स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं दिव्य प्रेम सेवा मिशन के 28वाँ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे सेवा अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की कुशीनगर इकाई द्वारा ज़िलामुख्यालय स्थित कुशीनगर “राजकीय मेडिकल कॉलेज’ परिसर में भर्ती मरीज़ों/तीमारदारों के लिए शुद्ध भोजन,कंबल एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन। किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा० राकेश शाही विशिष्ठ अतिथि  मुख्यचिकित्सा अधीक्षक डा० एच एन राय जी का दिव्य प्रेम सेवा मिशन के गोरखपुर अंचल के सहसंयोजक शुभम प्रताप शाही जी और युवा शक्ति के नवनियुक्त संयोजक सचिन यादव ने पुष्प देकर स्वागत किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ आरके शाही और सीएमएस डॉ एचएस राय द्वारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज और उनके परिजनों में कंबल वितरित किया इसके बाद उन्होंने भोजन भी कराया। कार्यक्रम के दौरान दिव्य प्रेम सेवा मिशन के वरिष्ठ सदस्य रितेश पांडेय , डा०नीरजगौड़ ,डा०अनवर ,डा०वरुण राय ,विकास दीक्षित ,श्याम प्रताप गुप्ता द्वारा मरीज के परिजनों को भोजन कराया गया। इसके बाद दिव्य प्रेम सेवा मिशन का गोरखपुर मंडल के सहसंयोजक शुभम प्रताप शाही और युवा इकाई के नव नियुक्त जिला संयोजक कल्याण छापर के ग्राम प्रधान सचिन यादव ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों में फल वितरित किया । इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा आरके शाही और सीएमएस डा एचएन राय ने कहा की स्वामी विवेकानंद ने विश्व में सिद्ध किया की भारत विश्व गुरु क्यों कहा जाता है भारत विश्व बंधुत्व में विश्वास रखता है । उन्होंने कहा की स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन मिशन की कुशीनगर इकाई द्वारा मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए किया गया यह कार्य बेहद सराहनीय है यही स्वामी विवेकनंद जी की सोच भी यही थी । इस अवसर युवा भाजपा नेता विकास दीक्षित,श्याम गुप्ता देशबाल कुंवर, हिमांशु दीपांकर ,निलेश  एवं विवेक पांडेय व मिडिया से उदय सिंह अशोक शुक्ला अखिलेश तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहें

Post a Comment

Previous Post Next Post