खेल मंत्रालय के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन
मू0 उमर अंसारी संवाददाता
Mob - 9452316837
जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का शुभारंभ स्थान हनुमान इंटर कालेज पडरौना के प्रांगण में मुख्य अतिथि मा0 विधायक सदर मनीष जायसवाल एवम विशिष्ट अतिथि गण शैलेन्द्र दत्त शुक्ल प्रधानाचार्य हनुमान इंटर कॉलेज रवि कुमार निषाद क्रीड़ा अधिकारी, सचिन कुमार जिला युवा अधिकारी, मनोज शर्मा (प्रबंधक हनुमान इंटर कॉलेज पड़रौना ) ,राकेश त्रिपाठी (प्रवक्ता), गोविंद मिश्रा पंचायत इंटर कालेज आदि के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
युवतियों द्वारा स्वागत गीत से अतिथिगण का स्वागत किया इसके पश्चात कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर राकेश त्रिपाठी के द्वारा प्रकाश डालकर युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शाे को अपने जीवन में निहित करने का आहवान किया इसके पश्चात जिला स्तर भाषण प्रतियोगिता में रही विजेता आकृति मिश्रा ने विकसित भारत 2047 एवम स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि मा0 विधायक ने मेरा युवा भारत पोर्टल के पोस्टर का विमोचन किया एवम युवाओं से mybharat.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपील की
इसके पश्चात मा0विधायक ने युवाओं को स्वामी विवेकानन्द जी के विचारो पर चलने की प्रेरणा दी । कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधान मंत्री जी के उद्बोधन का प्रसारण युवाओं को सुनाया गया । कार्यक्रम के अंत में जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने मुख्य अतिथि माननीय विधायक जी को स्मृति चिन्ह एवम अंगवस्त्र तथा विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का मंच संचालन अवधेश गिरी जी एवम कार्यक्रम में सोनू शर्मा, विनय चौहान, भुवनेश्वर कुमार और दिलीप कुशवाहा , धनंजय चौरसिया , जानकी यादव , ममता यादव आदि उपस्थित रहे।