निजी अस्पतालो की जांच की हुईं शुरुआत नोटिस जारी।

🔵निजी अस्पतालो की जांच की हुईं शुरुआत नोटिस जारी।

🔵वर्षो से स्वास्थ्य विभाग के कमाई का जरिया रहा जांच नोटिस।

मु0 उमर अंसारी
संवाददाता कुशीनगर
...............................
वैसे तो कुशीनगर जिले मे अवैध अस्पतालो की भरमार है जहा आए दिन मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ होता  चला आ रहा है वही स्वास्थ्य महकमे मे वर्षो से बैठे लोग सीएमओ के आंड मे छुपे बैठे अवैध अस्पतालों के असली संचालक माने जा रहे क्यों की इन्ही लोगो के आंड मे अवैध अस्पताल फल फूल रहे है सूत्रों की माने तो बहुत पहले ही अवैध अस्पतालो पर जिले के जिम्मेदारो के द्वारा जनपद के सभी सीएचसी प्रभारियों को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था लेकिन उसी कार्यालय मे वर्षो पूर्व से बैठे अपर पद के कुछ जिम्मेदार तैनात सीएमओ को मुटिवेट कर अपने मातहत सीएचसी प्रभारियों की तैनाती करवा कर अवैध अस्पतालो से नोटिस और जांच के नाम पर वसूली का खेल जोरो पर रहा पिछले कुछ वर्षो से अवैध अस्पतालो पर इतनी घटनाए हुईं की घटनाओ को उजागर करने मे मिडिया के लोग भी पीछे नहीं रहे और उसी का नाजायज फायदा उठाते हुए स्वास्थ्य महकमे मे बैठे गोताखोर लोग गोता लगा कर जनता के मौत की मलाई खाते रहे आज ये सिलसिला वर्षो से चला आ रहा है और विभाग मे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति पर किसी की नजर नहीं जाती लेकिन देर सही इस बार जनपद मे दुरुस्त कार्रवाई की सम्भावना है।
   कुशीनगर जिले के जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने इन तमाम घटनाओ के मद्देनजर जनपद मे संचालित वैध और अवैध अस्पतालो की जांच कर जनपद के सभी अस्पतालो की सूची और डेटा तैयार करने का निर्देश जारी किया है काश की अगर सी एच सी प्रभारी इन अवैध अस्पतालो पर निःसंकोच जांच कर पहले ही कार्रवाई किए होते तो आज जनपद अवैध अस्पतालो से विगत तीन वर्षो मे मौतो का आंकड़ा का आँकालन जरूर हो सकते थे लेकिन विभाग के पास निजी अस्पतालो मे उसका भी कोई आंकड़ा नहीं है वही अगर बात जनपद के सामुदाइक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज क्षेत्र की बात करें तो लोगो का मानना है सी एच सी प्रभारी के जानकारी मे अवैध अस्पताल फल फूल रहे है अगर चाहते तो बहुत पहले जांच कर नोटिस जारी कर सकते थे लेकिन कुछ शिद्दत की मज़बूरी ने रोक रखा था लेकिन जिलाधिकारी का आदेश आज मज़बूरी पर भारी है।

बाकी अगले अंक मे

Post a Comment

Previous Post Next Post