आपसी विवाद में चली गोली एक बुरी तरह जख्मी
मु0 उमर अंसारी
संवाददाता कुशीनगर
कुशीनगर जिले के कोतवाली पड़रौना के खिरकिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आपसी विवाद में गोली चल गई,इस घटना में एक युवक के पेट में गोली लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया .. जबकि आप इन तस्वीरों में देख सकते है कि घटना के समय मौके पर पुलिस मौजूद है घटना ..पुलिस चौकी के महज कुछ कदम पर हुई इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी..बता दे कि विवाद पहले झगड़े से शुरू हुआ कुछ देर बाद फिर लाठी डंडे चले और एक युवक ने अपने भाई के लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी... जिससे एक युवक को गोली लगी पुलिस के बताने के अनुसार उसका नाम विकास यादव हैं.. जबकि गोली चलाने वाले दिनेश यादव,राहुल यादव मौके से फरार हो गए..ताज्जुब की बात है कि जब विवाद शुरू हुआ तब मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद थे..जब गोली चली तब भी पुलिस मौके पर थी..जिसका वीडियो सामने आया हैं.. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक हाथों में पिस्टल लिए घूम रहा हैं, जिसे एक युवक रोक रहा हैं,जब कि युवक के बगल में पुलिस कर्मी मौजूद हैं,लेकिन वह इस घटना को रोक पाने में असमर्थ हैं, और गोली चलने की डर से भीड़ से अलग़ भाग रहे हैं,फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद हैं..जिस विकास यादव के पेट में गोली लगी हैं उसका ईलाज के लिए पुलिस ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भेजी हैं जहां उसका इलाज चल रहा था ,डॉक्टर का कहना है कि हालत नाजुक हैं जिस वजह से गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया हैं..वही इस घटना की जानकारी देते हुए co सदर अजय कुमार शिंह ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों के तहरीर के आधार पर कोतवाली पड़रौना में अपराध संख्या 451/2025 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है शांति व्यवस्था कायम है ।