जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का मिला लाभ
वर्ष 2021 से 25 तक मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत प्राप्त शत प्रतिशत आवेदनों का किया गया निस्तारण, धनराशि भुगतान की दी गई संस्तुति
503 आवेदकों के सापेक्ष 401 लाभार्थी पाए गए पात्र, शीघ्र धनराशि भुगतान करने के डीएम ने दिए निर्देश
मु0 उमर अंसारी
संवाददाता कुशीनगर
आज जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा उ०प्र० के कृषकों की दुर्घटनावश मृत्यु/दिव्यांगता की स्थिति "मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत तहसील पड़रौना/हाटा/कसया / तमकुहीराज / कप्तानगंज द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षणोपरान्त पात्र 401 लाभार्थियों को नियमानुसार धनराशि के भुगतान करने की संस्तुति दी गई। वर्ष 2021 से 2025 तक कुल 4 वर्षों के दौरान प्राप्त कुल 503 आवेदनों का निस्तारण किया गया , जिसमें से 401 आवेदकों व लाभार्थी पात्र पाए गए, 97 आवेदक अपात्र तथा 5 आवेदक के बिसरा रिपोर्ट लंबित होने के कारण अवेट कार्यवाही में रखे गए तथा समस्त तहसीलदारगणों से प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया गया की अब कोई भी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत पत्रावली तहसील स्तर से लंबित नहीं है।