जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की फरियाद संबंधित को निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की फरियाद संबंधित को निस्तारण के निर्देश 


उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर.....
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही मोबाइल पर वार्ता की और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि केवल समाधान ही नहीं, बल्कि फरियादियों को संतुष्टि भी मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी मंशा के अनुरूप कार्य करें और जनसुनवाई में प्राप्त समस्याओं का शीघ्र व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। जनता दर्शन के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक शिकायतें सामने आईं, जिनके समाधान के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अफसरों को निर्देशित किया।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समाधान निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए। डीएम ने जिला स्तरीय सभी अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्य दिवसों में अधिकारी सुबह अपने कार्यालय में जनसुनवाई करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि लोगों की समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा में हो जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post