खिरकिया अस्पताल संचालक पर स्पायरी दवा खिलाने का आरोप महिला की बिगड़ी हालत

खिरकिया अस्पताल संचालक पर स्पायरी दवा खिलाने का आरोप महिला की बिगड़ी हालत

अस्पताल संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी/सीएमओ को प्रार्थना पत्र 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर.9452316837
कुशीनगर जिले में इन दिनों स्वास्थ्य महकमा हमेशा सुर्खियों में है जहां अवैध अस्पताल की संख्या में पहले के अपेक्षा काफी वृद्धि हुई है जिले में अस्पताल मानक विहीन अस्पताल भी काफी संख्या में है लेकिन दूसरे किसी न किसी डॉक्टर के नाम से रजिस्ट्रेशन लेकर बिना डिग्री वाले अस्पताल संचालन किए हुए है इसी मामले में आरोप लगाते हुए एक शिकायतकर्ता ने जिले के जिलाधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम लिखित पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए अस्पताल को सील करवाने व उसके संचालकों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है ।
      दर असल मामला जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान क्षेत्र के जंगल खिरकिया का है जहां आर्यन नमक अस्पताल का है जिसके खिलाफ एक पीड़ित राजन यादव पुत्र सुरेश यादव  ग्राम बगहवा पोस्ट मधुबनी,थाना धनहा जिला पश्चिमी चंपारण द्वारा आज जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी पत्नी पूजा देवी की हालत आकस्मिक खराब हो गया जिस दौरान जिला अस्पताल रवींद्र नगर इलाज के लिए ले जा रहे थे उसी दौरान खिरकिया स्थान के करीब एक व्यक्ति द्वारा अच्छा ईलाज का लाभ लालच देकर पत्नी को आर्यन हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया और डॉक्टर मौके पर नहीं थे स्टॉप के लोग ही इलाज करना शुरू करते हुए बोले कि डॉक्टर अभी आ रहे है और रात गुजर गई डॉक्टर नहीं आए सबसे बड़ा आरोप लगाते हुए शिकायतकर्ता ने लिखित तहरीर के माध्यम से कहा कि इलाज के दौरान अस्पताल संचालकों द्वारा मेरी पत्नी को स्पायरी दवा खिला दिया गया जिससे हालत काफी खराब हो गया और सुबह जब पीड़ित ने देखा कि अस्पताल अबतक कोई डॉक्टर नहीं आया तो पीड़ित के अनुसार समीर नमक युवक डॉक्टर बन अस्पताल संचालित किया हुआ है जिनपर धक्का मुक्की का भी पीड़ित ने आरोप लगाते हुए जिले स्तर की टीम से जांच करवा कर अस्पताल संचालक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है ।

वही इस संबंध में नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से टेलीफोनिक वर्जन के लिए सम्पर्क किया गया लेकिन बात न होने के वजह से अबतक उनका पक्ष नहीं मिला अब देखना होगा कि इस मामले में जिले के जिम्मेदार क्या कार्रवाई करते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post