खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने किया कार्रवाई की मांग

खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने किया कार्रवाई की मांग 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता कुशीनगर.9452316837
कुशीनगर जिले के विकास खण्ड पड़रौना में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को एक प्रधान के पुत्र द्वारा एक सचिव के कार्यालय में मारने पीटने का मामला प्रकाश में आया है जिस मामले में पीड़ित ने पहले कोतवाली पड़रौना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई आज खण्ड विकास अधिकारी पड़रौना को काफी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो हम लोग जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे ।
      दर असल घटना जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड पड़रौना के एक सचिव के कार्यालय का है जहां पीड़ित मुबारक अली क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के तहरीर के अनुसार पीड़ित ने अपने ज्ञापन तहरीर में लिखा है कि किसी काम से ग्राम पंचायत सचिव अभिषेक सिंह के कार्यालय में कुछ काम से मैं गया था जहां पहले से डूमरभार गांव के प्रधान के पुत्र भरत सिंह पहले से बैठे थे जो मेरे हाथ से कागज छीन कर गाली गुप्ता देते हुए मारे पिटे और जान माल की धमकी देने लगे इस मामले में पीड़ित ने घटना के तुरंत बाद कोतवाली पड़रौना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है कार्रवाई नहीं होने पर आज जिले के विकास खण्ड पड़रौना के खण्ड विकास अधिकारी सुशील कुमार अग्रहरि को एक ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो हम लोग जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post