बैठक में स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा की श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का किया अपील
राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत इकाई की तरफ से आयोजित बैठक में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष एनपी कुशवाहा
उपेंदर कुशवाहा संवाददाता....
पडरौना,कुशीनगर । राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत इकाई की तरफ से रविवार को एक आवश्यक बैठक पडरौना नगर के भारतीय इंटर कॉलेज बेलवा चुंगी परिसर में हुई । बैठक में महासभा की ओर से 11 जनवरी को किसान नेता और पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा की चौथे वर्ष पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजन मनाए जाने का निर्णय लिया गया। कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा नेता एनपी कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा समाज को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमेशा प्रयासरत में रहे,ऐसे में उनकी पुण्यतिथि पर समाज के साथ सामाजिक लोग और राजनीति के दल से जुड़े महासभा के लोग अधिक से अधिक 11 जनवरी को उनके चौथे पुण्यतिथि में शामिल होकर उनकी श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील मौर्य, प्रेमचंद कुशवाहा केदार नाथ कुशवाहा राम प्रताप कुशवाहा ने बैठक को संबोधित किया। अध्यक्षता डॉक्टर इंद्रजीत कुशवाहा ने की जबकि संचालन अमित कुशवाहा ने की। इस दौरान पारसनाथ कुशवाहा, हरिलाल कुशवाहा,शैलेश कुशवाहा,राजकुमार कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा,ईश्वरदेव कुशवाहा,विनोद कुशवाहा,लालबहादुर कुशवाहा, हरकेश कुशवाहा,अरुण चंद्रभान कुशवाहा,चंद्रभूषण सहित अन्य महासभा से जुड़े लोग मौजूद रहे।
Tags
श्रद्धांजलि सभा